![]() |
| पी.सी.शर्मा |
नए साल में विकास का नया एजेंडा तैयार करेगी कमलनाथ सरकार.इसके तहत मुख्यमंत्री कमलनाथ 3 जनवरी से उच्च अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. इस बैठक में साल 2020 में सरकार किस तरीके से काम करेगी, इस पर चर्चा की जाएगी.
जनसंपर्क मंत्री पी.सी.शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री कमलनाथ 3 जनवरी को उच्च अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. इसके बाद 4 जनवरी को मंत्रिमंडल की बैठक होना है. दोनों बैठकों में 2020 को लेकर विजन डाक्यूमेंट पेश किया गया है, उसे जमीन पर कैसे लागू किया जाए इस पर चर्चा की जाएगी. शर्मा ने बताया कि 2020 में शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने के लिए शिक्षा विजन लाया जा रहा है, साथ ही भोपाल एयरपोर्ट इंटरनेशनल कैटेगरी में अगले साल आ जाएगा. 2019 में भोपाल से 40 नई उड़ानें शुरू की गई हैं.
शर्मा ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी ने कहा था कि 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे, लेकिन आज के युवा देश में आग लगा रहे हैं. जिसके जिम्मेदार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं.हम जानते हैं कि मोदी सरकार मध्यप्रदेश सरकार को पैसा नहीं देगी, जिसकों लेकर फंड बढ़ाने पर भी अधिकारियों से मुख्यमंत्री इस बैठक में चर्चा करेंगे.
उन्होंने कहा कि नए साल में भी माफिया के खिलाफ अभियान जारी रहेगा. सरकार गैंगस्टर्स और माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करेगी. 2020 में शिक्षा गुणवत्ता को सुधारने के लिए शिक्षा विजन ला रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश में बांस की खेती को बढ़ाने के लिए छिंदवाड़ा में पायलेट प्रोजक्ट शुरु किया जाएगा. शर्मा ने बताया कि मध्यप्रदेश टाइगर स्टेट हैं बाघों के संरक्षण के लिए हम काम कर रहे हैं. 2019 में प्रदेश में 27 बाघोंकी मौत हुई थी.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें