मंगलवार, 31 दिसंबर 2019

महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ में जनजागरण अभियान की जिम्मेदारी संभालंगे नरोत्तम

नरोत्तम मिश्रा 

मध्यप्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा को भाजपा ने नागरिकता संशोधन कानून के लिए चलाए जाने वाले जनजागरण अभियान हेतु महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ राज्य की जिम्मेदारी सौंपी है. 
नागरिकता संशोधन कानून के संबंध में फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए भाजपा द्वारा जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने प्रदेश के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा को महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ राज्य में जन जागरण अभियान की जिम्मेदारी सौंपी है. मिश्रा को वैसे पार्टी हाईकमान अमित शाह का विश्वसनीय माना जाता है. इसके चलते वे कई बार अन्य राज्यों की जिम्मेदारी चुनाव सहित अलग-अलग मुद्दों पर संभाल चुके हैं. अब पार्टी ने उन्हें नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जनता के बीच सही जानकारी देने के लिए चलाए जा रहे जनजागरण अभियान की यह जिम्मेदारी दी है. मिश्रा महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ राज्य  में इस अभियान की कमान संभालेंगे.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें