मंगलवार, 17 दिसंबर 2019

राज्य स्तरीय पत्रकारिता पुरस्कारों की घोषणा


माधवराव सप्रे स्मृति समाचारपत्र संग्रहालय एवं शोध संस्थान, भोपाल के राज्य स्तरीय पत्रकारिता पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है. 
सप्रे संग्रहालय के संस्थापक संयोजक विजयदत्त श्रीधर ने बताया कि मध्यप्रदेश संदेश के पूर्व संपादक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के कार्यपालक निदेशक एवं महानिदेशक रहे अरविंद चतुर्वेदी का सम्मान किया जाएगा. वरिष्ठ पत्रकार  कमाल खान कमाल, रमेश तिवारी, सर्वदमन पाठक, महेश दीक्षित और ाुकुन्द प्रसाद मिश्र को हुकुमचंद नारद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा. चयन समिति के निर्णय के अनुसार संतोष कुमार शुक्ल लोक संप्रेषण पुरस्कार  अखिल कुमार नामदेव, माखनलाल चतुर्वेदी पुरस्कार, पंकज मुकाती, लाल बलदेव सिंह पुरस्कार रश्मि खरे, जगदीश प्रसाद चतुर्वेदी पुरस्कार विकास वर्मा, झाबरमल्ल शर्मा पुरस्कार संजीव कुमार शर्मा, रामेश्वर गुरु पुरस्कार महेश सोनी, के.पी. नारायणन पुरस्कार ऋतु शर्मा, राजेन्द्र नूतन पुरस्कार विनोद त्रिपाठी, गंगा प्रसाद ठाकुर पुरस्कार आसिफ इकबाल (रायपुर), जगत पाठक पुरस्कार सुशील पाण्डे, सुरेश खरे पुरस्कार कृष्ण मोहन झा, आरोग्य सुधा पुरस्कार पुष्पेन्द्र सिंह तथा होमई व्यारावाला पुरस्कार होमेन्द्र सुंदर देशमुख को प्रदान किया जाएगा. चयन समिति में  डा. शिवकुमार अवस्थी, डा. रामाश्रय रत्नेश, चन्द्रकांत नायडू, राकेश दीक्षित एवं डा. मंगला अनुजा सम्मिलित रहे. बेहतर पत्रकारिता का पुरस्करण करने के उद्देश्य से संचालित इन पुरस्कारों में प्रशस्ति पत्र, शाल, कलम और पुस्तकें भेंट की जाती हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें