राज्य की कमलनाथ सरकार के खिलाफ आज फिर भाजपा विधायकों ने पैदल मार्च कर गरीबों को उनका हक देने की मांग की. विधायकों ने इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और पैदल मार्च करते हुए विधानसभा में प्रवेश किया.
राज्य विधानसभा में आज लगातार चौथे दिन भी भाजपा विधायक बिड़ला मंदिर पर एकत्रित हुए और वहां से पैदल मार्च करते हुए विधासभा पहुंचे. भाजपा ने आज गरीबों के अधिकारों को लेकर पैदल मार्च किया था. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस की सरकार गरीब विरोध है, इसलिए आज हम गरीबों की आवाज उठाने के लिए भोपाल में पैदल मार्च कर रहे हैं. प्रदेश में गरीबों को संबल और विभिन्न योजनाओं का लाभ न दिए जाने और कांग्रेस सरकार द्वारा गरीबों की अनदेखी के विरुद्ध भाजपा नेताओं ने मार्च कर योजनाओं का लाभ दिए जाने की मांग की. पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सरकार ने गरीबों का हक छीना है. सरकार गरीबों से बिजली का बिल वसूल रही है, जिसके चलते गरीब परेशान है. उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक सरकार को जगाने और जवाब मांगने के लिए पैदल मार्च कर रहे हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें