कई स्थानों पर गिरे ओले, फसलों पर आया संकटमध्यप्रदेश में मौसम के मिजाज बदलने और बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि ने प्रदेश के किसानों की चिंता को बढ़ा दिया है. किसान अपनी फसल के नुकसान को लेकर चिंतित हुआ है. वहीं कृषि वैज्ञानिकों का मानना है कि एक सप्ताह के अंदर जिन किसानों ने बोवनी की है, उनकी फसल को नुकसान हो सकती है, जबकि गेहूं की फसल को इस बारिश से फायदा होगा.
राज्य में गुरुवार को फिर से मौसम ने अपना मिजाज बदला. कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे. ओलों और बारिश के कारण किसान चिंतित हुआ है. किसान को अपनी फसल की चिंता सताने लगी है. तेज हवा के साथ हुई बारिश के बाद राज्य का किसान चिंतित हुआ है. उसे अपनी फसल के चौपट होने की चिंता सताने लगी है.
राजधानी भोपाल सहित कई जिलों में ओले गिरने की खबरें मिली है. राज्य के रायसेन जिले में तो सड़क पर ओलों की चादर सी बिछ गई थी. होशंगाबाद में तेज बारिश के कारण किसानों का धान भींग गया. मंडियों में खुले में रखे धान को किसानों ने तिरपाल डालकर बचाने की कोशिश की. इधर, रायसेन में तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश हुई और ओले पड़े. ओला वृष्टि से सड़कें और जमीन पट गई. जिले के सेहतगंज, परसोला और भोपाल रोड पर ओले गिरे हैं. वहीं खरगोन जिले के गोगावां और भीकनगांव इलाके में तेज हवा आंधी के साथ बारिश हुई है. बारिश के चलते फसलें को भी नुकसान पहुंचने की बात किसानों ने की है.
राजधानी में छाया कोहरा
राजधानी भोपाल में आज सुबह कोहरा छाने से विजिबिलिटी कम हुई है. सड़कों पर वाहन चलाने में काफी दिक्कतें हो रही हैं. गुरुवार को यहां बेमौसम बारिश हुई थी, जिसके बाद आज सुबह से घना कोहरा छाया है. हालांकि दोपहर को धूप निकली, जिससे लोगों को राहत भी मिली. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मौसम की इस तरह की स्थिति आगामी दो से तीन दिन तक रह सकती है. मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के पास बने ऊपरी हवा के चक्रवात और अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से आई नमी के कारण गुरुवार को प्रदेश का मौसम अचानक बदल गया. इसके चलते भोपाल समेत 10 शहरों में बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं. सीजन के इस पहले मावठे ने ठंड बढ़ा दी, इसका खेती पर भी असर होगा. कृषि वैज्ञानिकों का मानना है कि बदले इस मौमस में हुई बारिश से गेहूं की फसल को फायदा होगा, लेकिन, जिन किसानों ने एक सप्ताह के अंदर बोवनी की है, उनकी फसल को नुकसान हो सकता है.
मुख्यमंत्री ने कहा किसान न करें चिंता
राज्य में हुई बेमौसम बारिश के कारण चिंतित हुए किसानों को मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किसानों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि प्रदेश में कई हिस्सों में कल अचानक हुई बारिश, आंधी व ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान की जानकारी मिली. किसान भाई चिंतित ना हों, सरकार संकट की इस घड़ी में आपके साथ है. हरसंभव मदद की जाएगी. प्रशासन को सर्वे के निर्देश दिए हैं.
सरकार हरसंकट में है साथ
राज्य के कृषि मंत्री सचिन यादव ने भी किसानों के इस दुख की घड़ी में साथ होने का आश्वासन दिया है. उन्होंने ट्वीट कर किसानों को चिंता न करने की अपील की है. यादव ने ट्वीट कर कहा कि आज प्रदेश के बहुत से जिलों में ओला वृष्टि की दुखद खबरे प्राप्त हुई है. किसान भाईयों को चिंता करने की जरुरत नहीं है. कमलनाथ सरकार किसानों की सरकार है. हम किसानों के साथ हरसंकट में खड़े हुए हैं और हरसंभव मदद करने के लिए तैयार हैं.
समस्या विकराल हो इसके पहले दें राहत
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मांग की है कि किसानों को तत्काल राहत दी जाए. उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में असमय वर्षा और ओले गिरे हैं. मैं चिंतित हूं कि कुसमय वर्षा और ओलों ने अन्नदाता के लिए कठिनाई खड़ी की है. मैं प्रशासन और सरकार से अनुरोध करता हूं कि किसानों को तत्काल राहत उपलब्ध कराएं. उन्होंने अनुरोध किया है कि समस्या को विकराल होने की प्रतिक्षा न करें और किसानों को जल्द राहत दें.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें