शुक्रवार, 27 दिसंबर 2019

कमलनाथ जैसे नंबर एक है, वैसे ही मध्यप्रदेश नंबर एक


पीसी शर्मा 
 जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने प्रदेश को सुशासन में नंबर एक पर आने के लिए मुख्यमंत्री कमलनाथ को बधाई दी. उन्होंने कहा की देशभर में  मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मध्यप्रदेश  को सुशासन में नंबर वन बनाया हैं. वहीं राजस्थान और छत्तीसगढ़ को दूसरा और तीसरा स्थान मिला है, तीनों राज्यों में कांग्रेस का शासन है और कांग्रेस राज्य में ही सुशासन होता हैं. मंत्री ने कहा कमलनाथ जैसे नंबर एक हैं, वैसे मध्यप्रदेश को सुशासन में नंबर एक बनाया है.
जनसंपर्क मंत्री पी.सी.शर्मा ने आज मीडिया से चर्चा करते हुए यह बात कही. उन्होंने कहा कि  कमलनाथ सरकार को एजेंडा क्लीयर है जहां जनता और सुशासन का मामला हो वहां कोताही नहीं बरती जाएगी.मुख्यमंत्री कमलनाथ को केंद्र में लंबा अनुभव होने के कारण मध्यप्रदेश को फायदा मिला है. उन्होंने सुशासन में प्रदेश को पहले स्थान पर आने के लिए मुख्यमंत्री कमलनाथ को बधाई दी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस राजय में ही सुशासन होता है. मध्यप्रदेश के अलावा राजस्थान को दूसरा और छत्तीसगढ़ को सुशासन में दूसरा स्थान मिला है, तीनों राज्यों में कांग्रेस की सरकार है. माफिया के खिलाफ चलाई जा रही कार्रवाई पर मंत्री शर्मा ने कहा कि   मुख्यमंत्री कमलनाथ  का पहले दिन से एक ही एजेंडा है की माफिया के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करेंग. उन्होंने  कहा की पूरे प्रदेश में माफिया पर कार्रवाई हो रही हैं, जो कांग्रेस से जुड़े थे उन पर भी कार्रवाई की हैं. हमारी सरकार ने जिस तरह इंदौर में जीतू सोनी के खिलाफ कार्रवाई करी, ये उदाहरण है माफिया पर कार्यवाही का. शर्मा ने कहा कि गांवों में संजीवनी क्लीनिक खोलने के लिए नीति बनाई जा रही है. इसके लिए पहले बड़ी बस्तियों को चिन्हित किया जा रहा है. इस योजना के लिए जल्द ही एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा.
यह बड़ा मामला है,  सोनिया गांधी, कमलनाथ लेंगे फैसला
राज्यसभा के लिए दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया के भेजे जाने के लिए चल रहे नामों को लेकर जनसंपर्क मंत्री पी.सी.शर्मा ने कहा कि यह बड़ा मामला है, इस पर वे कुछ नहीं कहेेंगे. इस बात का फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और मुख्यमंत्री कमलनाथ को लेना है. उन्होंने कहा कि हमारे पास पहले से दो राज्यसभा सीट थी, दो इस बार रहेंगी और तीसरी सीट के लिए भी हम कोशिश करेंगे.
लगेगी प्रदर्शनी
राजधानी भोपाल में कांग्रेस के  स्थापना दिवस को लेकर खासी तैयारी की जा रहीं हैं. जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने बताया कि इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में एक प्रदर्शनी लगाई जाएगी. इस प्रदर्शनी में देश और प्रदेश के जो भी अध्यक्ष रहे हैं, उनके कार्यकाल और उनके द्वारा जो कार्य किए गए हैं उन्हें प्रदर्शनी के माध्यम से दिखाया जाएगा. गौरतलब है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का शनिवार को 134 वां स्थापना दिवस है. स्थापना दिवस के अवसर पर देश के अलग-अलग हिस्सों में कार्यक्रमों के आयोजन किए गए हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें