गुरुवार, 26 दिसंबर 2019

सूर्यग्रहण देखने दिखा बच्चों से लेकर बड़ों में उत्साह



राजधानी भोपाल में आज सूर्यग्रहण देखने का उत्साह बच्चों से लेकर बड़ों तक में दिखाई दिया. चिनार पार्क में ‘आ देखें जरा ’कार्यक्रम के तहत लोगों ने सूर्यग्रहण को देखा.
राजधानी के चिनार पार्क में आज सुबह तेज ठंड के बीच बड़ी संख्या में बच्चों के साथ परिजन भी पहुंचे. इनमें सूर्य ग्रहण को स्पष्ट  रुप से देखने का उत्साह नजर आया. वैज्ञानिक तथ्यों की जानकारी देने के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों और बड़ों को सोलर व्यूलर की मदद से ग्रहण दिखाया गया. इसका आयोजन विज्ञान प्रसारिका सारिका घारु ने किया था. घारु ने सूर्य ग्रहण को लेकर लोगों में फैली भ्रांति को लेकर भोपाल में लोगों को जागरूक भी किया. विशेषज्ञ सरिका घारू का कहना है कि लोगों में सूर्यग्रहण के लेकर विभिन्न प्रकार की भ्रांतियां रहती है, जिसके बारे में लोगों को आज जागरूक किया गया. उनका कहना है कि आज का सूर्य ग्रहण पड़ा ये 145 साल ऐसा अद्भुत नजारा देखने को मिला है. उन्होंने बताया कि सूर्य ग्रहण को देखने पहुंचे बच्चों और बड़ों को सूर्य ग्रहण का नजारा 9 बजकर 29 मिनट पर हासिये के रुप में दिखाई दिया. इसके बाद यह कटाव घटता रहा. 
सारिका ने बताया कि उनके द्वारा यह कार्यक्रम इस उद्देश्य से आयोजित किया गया जिससे की बच्चों को सूर्य ग्रहण का वैज्ञानिक दृष्टिकोण के बारे में जानकारी दी जा सके. उन्होंने बताया कि 100 से अधिक सोलर व्यूलर की मदद से विद्यार्थी और आमजनों ने एक साथ ग्रहण को देखा. इसके अलावा टेलीस्कोप के जरिए सूर्यग्रहण की लाइव फोटोग्राफी भी की गई. 
मंदिरों में की पूजा, मस्जिद में अता की नमाज
राजधानी में जबतक सूर्यग्रहण रहा तब तक शहर के तमाम मंदिरों के पट भी बंद रहे. सुबह 8 बजे के करीब सूर्यग्रहण लगा और 10 बजकर 57 मिनट पर भारत में सूर्यग्रहण खत्म हुआ. सूर्यग्रहण खत्म होने के बाद पूजा मंदिरों को साफ किया गया, जिसके बाद पूरे विधि विधान से पूजा की गई. वहीं राजधानी की मोती मसाजिद में सूर्यग्रहण प्रभाव के चलते विश्व में कोई आपदा न आए इसके लिए विशेष नमाज का आयोजन किया गया. यह नमाज शहर काजी सैय्यद मुश्ताक अली नकवी ने अता कराई. उन्होंने सूर्य ग्रहण के पहले बुधवार की शाम को मुस्लिम धर्मावलंबियों से घरों पर भी विशेष नमाज अता करने का आग्रह किया था.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें