कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंहमुख्यमंत्री कमलनाथ कल 17 दिसंबर को कांग्रेस की सरकार का एक साल पूरा होने पर विजन डाक्यूमेंट पेश करेंगे. वे एक साल सरकार द्वारा किए गए कामों को उपलब्धि के रुप में बताएंगे. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह उपस्थित रहेंगे.
मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार के एक साल पूरा होने पर कल 17 दिसंबर को राजधानी के मिंटो हाल में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कमलनाथ सरकार का विजन डाक्यूमेंट पेश करेंगे. इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने एक साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाएंगे और आगामी चार साल में सरकार क्या करेगी, इसकी जानकारी देंगे. विजन डाक्यूमेंट में प्रदेश के सभी विभागों की प्राथमिकता को शामिल किया गया है. इसमें कांग्रेस के वचन पत्र को प्राथमिकता के साथ रखा गया है.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने बताया पूर्व प्रधानमंत्री डा. सिंह कल दोपहर बारह बजकर पांच मिनट पर भोपाल पहुंचेंगे. साढ़े बारह बजे मिंटो हाल में मुख्यमंत्री के रूप में कमलनाथ के एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. डा. सिंह इस अवसर पर कमलनाथ सरकार का विजन डॉक्यूमेंट जारी करेंगे. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ सिंह दोपहर 3 बजे ट्राईबल म्यूजियम के लिए रवाना होंगे, इसके बाद वे तीन बजकर पचास मिनट भोपाल से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें