साइबर क्राइम ब्रांच की टीम ने रेड कार्पेट ऐप के जरिए लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 2 ठकों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने कई लोगों के साथ ठगी करने की बात स्वीकार की है.
साइबर क्राइम पुलिस के अनुसार आरोपी अक्षय सेन एवं सन्नी को गिरफ्तार किया है. इसके पास से 6 मोबाइल व 10 सिम कार्ड भी जब्त किए है. साइबर क्राइम पुलिस के अनुसार पुलिस को भोपाल निवासी हरप्रीत सिंह ने उसके साथ ठगी की शिकायत की थी. उन्होंने अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत करते हुए बताया था कि अज्ञात आरोपियों ने उन्हें लोन दिलाने का झांसा देकर रुपए एेंठ लिए. हरप्रित ने शिकायत के दौरान दोनों आरोपियों के मोबाइल नंबर भी पुलिस को दिए, जिसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए दो आरोपी अक्षय सेन व सन्नी को हिरासत में लिया. पुलिस के अनुसार अक्षय सेन अपने साथी सन्नी के साथ मिलकर ओएलएक्स के माध्यम से विजय पाल नाम से फर्जी नाम का इस्तेमाल कर रहा था, जिसमें वह लोगों को क्रेडिट कार्ड बनाने व लोन दिलवाने का झांसा देता था. यही तरीका उसने हरप्रीत पर भी आजमाया. उसने हरप्रीत से उसने 10 हजार रुपए नगद ले लिए थे. आरोपियों ने पीड़ित के मोबाइल पर रेड कार्पेट ऐप डाउनलोड करके एप के जरिए क्रेडिट कार्ड जारी करवाकर उसके क्रेडिट कार्ड की जानकारी धोखाधड़ी से हासिल कर ली. फिर फर्जी ईमेल आईडी बनाकर क्रेडिट कार्ड का ओटीपी नंबर लेकर आनलाइन 10 हजार रुपए मोवीक्विक वालेट से निकाल लिए.
मामले मे टीम ने अक्षय सेन एवं सन्नी ददगाल के द्वारा उपयोग किए गये मोबाइल नंबर की जांच के आधार पर उनके खिलाफ धोखाधड़ी सहित आईटी एक्ट का मामला दर्ज किया. पूछताछ में आरोपियों नें बताया कि उन्होंने भोपाल में कई अन्य लोगों से भी इस तरह की लाखों रुपयों की धोखाधड़ी की है. साइबर टीम ने कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से 6 मोबाइल और 10 सिम जब्त किए हैं. पकड़े गए आरोपियों में अक्षय सेन स्नातक है और फिलहाल प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है. वहीं दूसरा आरोपी सन्नी भोपाल मे रहता है, जो 12वीं तक पढ़ा हुआ है और वो भी प्राइवेट नौकरी करता है. फिलहाल पुलिस दोनों शातिर ठगों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें