![]() |
| राकेश सिंह |
प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने ट्विट कर कानून को लागू कराने के लिए प्रदर्शन की चेतवानी दी है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि नागरिकता संशोधन कानून को मध्यप्रदेश में लागू करने के समर्थन में 17 दिसंबर को सभी जिला मुख्यालयों पर कलेक्ट्रेट का घेराव कर ज्ञापन देगी. कार्यकर्ता जोरदार तैयारी में जुटें और कमलनाथ सरकार के असंवैधानिक रवैए का विरोध करें.
उल्लेखनीय है कि कमलनाथ सरकार ने आधिकारिक तौर पर इस कानून का खुलकर लागू नहीं करने की घोषणा नहीं की और न ही कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से कोई बयान इस बारे में दिया गया है, लेकिन हाल में हुई बयानबाजी के बाद ऐसे संकेत मिले हैं कि राज्य सरकार इस कानून को लागू नहीं करेंगी, जिसके खिलाफ अब प्रदेश भाजपा ने मोर्चा खोल दिया और सड़क पर उतर कर सरकार के इस रवैए के खिलाफ आंदोलन करने की चेतावनी दी है. हालांकि, गृह मंत्रालय ने यह साफ कर दिया है कि नागरिकता संशोधन कानून संघिय कानून है जिले राज्य सरकारों की अनुमति की अवश्यकता नहींं है. वह सीधे तौर पर सभी राज्यों पर लागू होगा. फिलहाल इसको लेकर असमंजस की स्थिति है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें