स्कूलों का बदला समय, कई जिलों में छाया रहा कोहरा
मध्यप्रदेश में इन दिनों चल रही ठंडी हवाओं ने ठिठुरन को बढ़ा दिया है. पूरे प्रदेश में ठंड का असर दिखाई देने लगा है. राजधानी सहित भोपाल संभाग के सभी जिलों में इन दिनों शीतलहर से हालत बन गए हैं. तेज ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी स्कूूलों के समय में परिवर्तन कर दिया है.
मध्यप्रदेश में कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हो गया है. उत्तरी मध्यप्रदेश में घना कोहरा छाया हुआ है. भोपाल संभाग में शीतलहर जैसे हालात है. कई जिलों में बारिश भी हुई है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में विंड चिल फैक्टर प्रभावी है, इसलिए भोपाल सहित प्रदेश के अन्य जिलों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. बादल छटने लगे हैं, इसलिए रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. राजधानी भोपाल में रविवार के बाद आज सोमवार को भी ठंडी हवाओं के चलते शीतलहर का प्रभाव दिखाई दिया. राजधानी के अलावा पूरे भोपाल संभाग में इसी तरह का मौसम आज भी बना रहा. आसमान पर बादल छाए रहे तो ठंडी तेज हवाएं चलती रही, जिसके कारण ठिठुरन बनी रही. राजधानी में रात का तापमान लगातर गिर रहा है. राजधानी के अलावा प्रदेश के इंदौर, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, गुना, खरगोन, पचमढ़ी, रायसेन, राजगढ़, शाजापुर, उज्जैन, छिंदवाड़ा, जबलपुर, मंडला, नरसिंहपुर, रीवा, उमरिया और अन्य जिलों में भी कड़ाके की ठंड का असर दिखाई दिया.
बदला स्कूलों का समय
राजधानी सहित पूरे भोपाल संभाग में इन दिनों शीतलहर का असर दिखाई दे रहा है. इसके चलते लगातर तापमान में गिरावट आ रही है और ठंड का असर दिखाई दे रहा है. इसके चलते आज सोमवार से जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में परिवर्तन किया है. यह परिवर्तन कक्षा आठवीं तक के लिए किया गया है. अब साढ़े आठ बजे से पहले कक्षाएं नहीं लगेंगी. राजधानी के जिलाधिकारी तरुण पिथोड़े के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी नितिन सक्सेना ने कक्षाओं में समय के बदलाव के आदेश जारी किए. आदेश में कहा गया है किशीतलहर के कारण अध्ययनरत बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ने की संभावना है. इसके चलते कक्षा नर्सरी से आठवीं तक की शाला संचालन के समय में बदलाव किया गया है. सुबह साढेÞ आठ बजे से पहले किसी भी स्थिति में कक्षाएं इससे पहले संचालित नहीं होगी.
कहीं हल्का तो कहीं घना रहेगा कोहरा
पूरे ग्वालियर-चंबल संभाग में रविवार के बाद आज सोमवार को भी घना कोहरा छाया रहा. कोहरा छाने से सुबह -सुबह लोगों ने कुछ ज्यादा ही ठंड का अहसास किया. मौसम विभाग के अनुसार कोहरे का असर अभी दो दिन और रहेगा. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पूरे प्रदेश में आगामी 24 घंटों के दौरान कहीं हल्का, मध्यम तो कहीं पर घना कोहरा छाया रहेगा. इसके अलावा राजय के होशंगाबाद, जबलपुर, सागर संभागों के जिलों के अलावा अनूपपुर, डिंडोरी, खंडवा, खरगौन, बुरहानपुर जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें