दिग्विजय सिंह ने लिखा मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री कमल नाथ को पत्र लिखकर आवासीय क्षेत्रों में निर्मित कालोनियों की जांच कराने की मांग की है.
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ने कमलनाथ को लिखे पत्र में मांग की है कि भोपाल में पिछले 20 वर्षों में आवासीय क्षेत्रों में बनी कालोनियों की चार सदस्यीय समिति बनाकर जांच कराई जाए. समिति की रिपोर्ट के आधार पर कानून तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए. ऐसे बिल्डर्स और भूमाफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होने से भविष्य का भोपाल, नियम और प्रक्रियाओं के अनुरूप सही रूप में आकार ले सकेगा.
सिंह ने पत्र में लिखा है कि पिछले कुछ वर्षों में भोपाल शहर तेजी से विकसित हुआ है. चारों तरफ अनेक कॉलोनियों का निर्माण हो रहा है. बड़ी संख्या में झुग्गी बस्तियां निर्मित हुर्इं हैं. वैध कालोनियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में अवैध कॉलोनियां भी बिल्डरों द्वारा बेची गई हैं. उन्होंने कहा कि इन कॉलोनियों के निर्मित हो जाने से सड़क, बिजली, पानी सहित अधोसंरचना के विकास में परेशानियां हो रहीं हैं.
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने पत्र में कहा कि इसके लिए जो चार सदस्यीय समिति गठित की जाए, वह जांच करे कि, शहर में पिछले 20 वर्षों में कितनी कालोनियां सभी अनुमतियों के साथ वैध रूप से बनी हैं और कितनी कॉलोनियों में बिना पूरी अनुमतियों के प्लांट और मकान बेचे गए हैं. वहीं, इनके भू अधिकार की जांच कराने सहित पत्र में दिए अन्य बिंदुओं के आधार पर जांच कराई जाए.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें