भाजपा ने घोषित किए 33 जिला अध्यक्ष
मध्यप्रदेश भाजपा ने लंबी जद्दोजहद के बाद 33 जिलों के जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है. इनमें भोपाल शहर और इंदौर शहर एवं ग्रामीण पर अब भी सहमति नहीं बनी है. जारी सूची के अनुसार बंटी साहू को छिंदवाड़ा और रमेश भटेरे को बालाघाट का जिला अध्यक्ष बनाया गया है. जबकि बैतूल और सिवनी जिले के अध्यक्ष के नाम पर सहमति नहीं बन पाई है.
भाजपा के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया के चलते लंबी जद्दोजहद के बाद भाजपा ने बीती देर रात को 33 जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह और प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने इस संबंध में सभी वरिष्ठ नेताओं से सहमति ली और बाद में 33 जिलों के अध्यक्षों की सूची जारी कर दी गई. भोपाल शहर, इंदौर शहर व ग्रामीण और ग्वालियर में अभी भी आम राय नहीं बनी. भाजपा के 56 संगठनात्मक जिलों में से 23 बाकी हैं.
प्रदेश निर्वाचन प्रभारी हेमंत खंडेलवाल व सह प्रभारी विजेश लुनावत ने रायशुमारी के बाद नामों की सूची संगठन को सौंपी थी. भाजपा द्वारा जारी सूची के अनुसार योगेश गुप्ता (मुरैना), नाथू सिंह गुर्जर (भिंड), सुरेंद्र बुधौलिया (दतिया), सुरेंद्र जाट (श्योपुर), राजू बाथम (शिवपुरी), गजेंद्र सिंह सिकरवार (गुना), उमेश रघुवंशी (अशोक नगर), अखिलेश अयाची (निवाड़ी), मलखान सिंह (छतरपुर), रामबिहारी चौरसिया (पन्ना), इंद्र शरण सिंह चौहान (सीधी), वीरेंद्र गोयल (सिंगरौली), ब्रजेश गौतम (अनूपपुर), जीएस ठाकुर (जबलपुर नगर), रानू तिवारी (जबलपुर ग्रामीण), रामरतन पायल (कटनी), नरेंद्र राजपूत (डिंडोरी), भीष्म द्विवेदी (मंडला), रमेश भटेरे (बालाघाट), बंटी साहू (छिंदवाड़ा), अमर सिंह मीणा (हरदा), केदार सिंह मंडलोई (भोपाल ग्रामीण), राकेश जादौन (विदिशा), रवि मालवीय (सीहोर), दिलवर यादव (राजगढ़), सेवादास पटेल (खंडवा), ओम सोनी (बड़वानी), वकील सिंह (अलीराजपुर), राजेंद्र सिंह राठौर (खरगौन), विवेक जोशी (उज्जैन नगर), बहादुर सिंह बोरमुंडला (उज्जैन ग्रामीण), अंबाराम कराड़ा (शाजापुर) और राजेंद्र सिंह लुनेरा (रतलाम) जिलाध्यक्ष को बनाया गया है.
भाजपा विधायक दल की बैठक 16 को
विधानसभा का शीतकालीन सत्र 17 दिसंबर से प्रारंभ हो रहा है. इसी की तैयारियों के मद्देनजर 16 दिसंबर को पार्टी दफ्तर में विधायक दल की बैठक बुलाई है. इसमें सत्तारुढ़ सरकार को घेरने की रणनीति बनेगी. विधायक दल की बैठक में राज्य की कमलनाथ सरकार को घेरने की रणनीति तय की जाएगी.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें