सोमवार, 23 दिसंबर 2019

भाजपा नेता को किया गिरफ्तार


रोहित नगर सोसायटी मामले में आरोपी बनाए गए भाजपा  नेता घनश्याम राजपूत को कोलार थाने की पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है. भाजपा नेता घनश्याम राजपूत घनश्याम राजपूत को कोलर थाने की पुलिस ने घर से गिरफ्तार किया है. राजपूत पर भोपाल पुलिस ने 20 हजार का इनाम घोषित का नाम किया था.
 जानकारी के अनुसार घनश्याम राजपूत भोपाल में अड़ीबाजी करता था. गौरतलब है कि बीते सोमवार को रोहित नगर सोसायटी में घनश्याम सिंह राजपूत के अवैध कब्जों पर जेसीबी चली थी. मुख्य सड़क स्थित 2100 वर्ग फीट के प्लॉट पर आगे की तरफ तीन दुकानें बना रखीं थी, जिन पर कार्रवाई की गई थी. आगे का साढ़े तीन मीटर का हिस्सा तोड़ा गया था. इस प्लॉट को घनश्याम ने अपनी पत्नी संध्या राजपूत के नाम पर करा रखा था. घनश्याम के एक और डुप्लेक्स पर भी कार्रवाई की गई थी. उसके आगे के ढ़ाई फिट के हिस्से में बने एक बाथरूम, बालकनी को भी तोड़ा गया. वहीं ड्रग माफिया रईस रेडियो के टीला स्थित मकान को तोड़पे के साथ छोला के लखन राजपूत के घर को भी प्रशासन ने तोड़ दिया था. दोनों बदमाशों ने अपने घर अवैध रूप से बना रखे थे. लखन ने सरकारी जमीन पर दो मंजिला मकान बना रखा था जिसमें दुकान भी थी. रईस रेडियो का 6 हजार वर्गफीट पर नाले की जमीन पर अवैध निर्माण था.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें