![]() |
| इमरती देवी |
मध्यप्रदेश में पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक दो मंत्री रेत खदान और क्रशर को लेकर आमने-सामने हो गए हैं. इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री कमलनाथ तक पहुंच गई है.
राज्य के खाद्य मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर और महिला बाल विकास मंत्री इमरती देवी इन दिनों रेत खदान और क्रशर को लेकर आमने-सामने हो गए हैं. दोनों मंत्री अपने समर्थकों द्वारा संचालित रेत खदाने और क्रशर को बंद कराने के लिए आमने-सामने हुए हैं. विवाद की शुरुआत तब हुई जब इमरती देवी के समर्थकों की डबरा क्षेत्र में 6 खदानों को बंद कराए जाने से शुरु हुआ. विवाद उस वक्त तूल पकड़ा जब इमरती देवी ने तोमर समर्थकों की खदानें भी बंद करा दी. इसके बाद दोनों मंत्री आमने-सामने हो गए और प्रशासन के लिए परेशानी भी बन गए. अब यह मामला मुख्यमंत्री कमलनाथ तक पहुंचा है. खुद इसकी शिकायत महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने पत्र लिखकर की है. दोनों मंत्रियों का यह मामला राज्य के खनिज मंत्री प्रदीप जायसवाल तक जा पहुंचा थ. जायसवाल ने इस मामले में सुलह का प्रयास भी किया, मगर दोनों मंत्री जायसवाल के सामने ही तू-तू , मैं-मैं करते नजर आए. इसके चलते खनिज मंत्री भी इस विवाद को नहीं सुलझा पाए.
उल्लेखनीय है कि महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र लिखकर 6 खदानें बंद किए जाने के मामले की शिकायत की है और खदाने चालू कराने की मांग की है. वहीं खाद्य मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर इस बात से दुखी है कि उनके समर्थकों क्रशर को इमरती देवी ने बंद करवा दिया है.
दोनों मंत्रियों का है आपसी मामला
![]() |
| प्रद्युमन सिंह तोमर |


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें