![]() |
| दिग्विजय सिंह |
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा है. सिंह ने ट्विटर पर लिखा है कि मनमोहन सिंह पाकिस्तान में जन्म लेने के बाद भी प्रधानमंत्री की हैसियत से पाकिस्तान नहीं गए, लेकिन नरेंद्र मोदी पाकिस्तान विरोधी होते हुए भी वहां हो आए. भक्तों हमें देश भक्ति का पाठ न पढ़ाओ.
सिंह ने ट्विटर पर लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह इथिनिक क्लीनसिंग आप नहीं कर पाएंगे, लेकिन वह इतना समझ जाएं कि सनातन धर्म का पालन करने वाला हिंदू यह नहीं होने देगा. भारत सभी का है, सब यहीं पैदा हुए हैं और यहीं मरेंगे. सिंह ने दूसरे ट्वीट में भाजपा और आरएसएस पर तंज कसते हुए कहा कि 'हम सब एक हैं' और 'भारत माता की जय' के नारों की गूंज में जब आजादी की लड़ाई महात्मा गांधी के नेतृत्व में लड़ी जा रही थी, तब सावरकर, गोलवलकर, आरएसएस और हिंदू महासभा के नेता हिंदुओं को अंग्रेजों की फौज में भर्ती होने का आव्हान कर रहे थे.
पूर्व मुख्यमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि जिन्होंने क्रांतिकारी नारे दिए थे, उन लोगों को अब आजाद भारत में पाकिस्तान भेजने को कहा जा रहा है. मनमोहन सिंह पाकिस्तान में जन्म लेने के बाद भी प्रधानमंत्री की हैसियत से पाकिस्तान नहीं गए, लेकिन नरेंद्र मोदी पाकिस्तान विरोधी होते हुए भी वहां हो आए. भक्तों हमें देश भक्ति का पाठ न पढ़ाओ.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें