![]() |
| सुरेन्द्र नाथ सिंंह |
नागरिकता संशोधन बिल को लेकर कांग्रेस विधायक आरिफ अकील द्वारा दिए बयान को लेकर आज राजधानी भोपाल में भाजपा के पूर्व विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया. इस दौरान पूर्व विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंंह ने कहा कि आरिफ मसूद भारत छोड़े या कांग्रेस. उन्होंने कहा कि कांग्रेस मसूद को निष्कासित करे और उन्हें भारत छोड़ने का कहे.
भाजपा के पूर्व विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह के नेतृत्व में आज भाजपा के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय के घेराव के लिए पहुंचे. इन कार्यकर्ताओं को वहां तैनात पुलिस बल ने कांग्रेस कार्यालय की ओर बढ़ने से रोक दिया तो वे कार्यालय के समीप सिंंधु भवन के समीप सड़क पर बैठ गए और विधायक आरिफ मसूद के बयान का विरोध करने लगे. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की.
इस दौरान पूर्व विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह ने कहा कि आरिफ मसूद या तो भारत छोडेÞ या कांग्रेस छोड़ें. वह लगातार देश विरोधी बातें करते है, और जनता को भड़काते हैं. वह वंदे मातरम का भी विरोध करते हैं और मौजूदा वक्त में नागरिकता संशोधन विधेयक का भी विरोध कर रहे हैं. तो कांग्रेस पार्टी या तो आरिफ मसूद को कांग्रेस से निकाले या भारत छोड़ने को कहे.
गौरतलब है कि नागरिकता संशोधन विधेयक के पारित होने पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा था कि अगर मध्यप्रदेश में यह कानून लागू हुआ तो वे विधायक पद से इस्तीफा दे देंगे. इसके अलावा उन्होंने इस कानून का विरोध भी किया था. मसूद के इस बयान पर भाजपा के वष्ठि नेता पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा, पूर्व मंत्री विश्वास सारंग और विधायक रामेश्वर शर्मा सहित भाजपा नेता विरोध जता चुक हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें