सोमवार, 16 दिसंबर 2019

किसानों के मुद्दे पर भाजपा घेरेगी सरकार

 विस का शीतकालीन सत्र आज से

मध्यप्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र कल मंगलवार से शुरु होगा. पांच दिवसीय इस सत्र में भाजपा ने सरकार को किसानों के मुद्दे पर घेरने की रणनीति तय की है.
विधानसभा का शीतकालीन सत्र कल मंगलवार 17 दिसंबर से शुरू होगा. इस सत्र के दौरान विपक्षी दल भाजपा और सत्तारुढ़ दल के विधायकों ने कुल 2125 सवाल लगाए है कुल 257 ध्यानाकर्षण प्रस्तावों के जरिए भी विधायकों ने सरकार को घेरने की तैयारी की है. इस बार भाजपा ने सत्तारुढ़ दल कांग्रेस को किसान कर्जमाफी, यूरिया संकट, बिजली के भारी-भरकम बिल, कानून व्यवस्था, ओला-पाला, अतिवृष्टि से हुए मुआवजे वितरण में देरी और प्रदेश में बढ़ते दुष्कर्म के मामले और बिगड़ती कानून व्यवस्था जैसे सवालों के साथ घेरने की तैयारी कर ली है. सत्रह दिसंबर से शुरू हो रहे शीतकालीन सत्र में कुल पांच बैठकें होना है.
सत्र के पहले दिन पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर, कैलाश जोशी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित कर सदन की कार्यवाही स्थगित किए जाने की संभावना है. दूसरे दिन 18 दिसंबर से सत्र की नियमित बैठकें होंगी. 18 दिसंबर को ही अनुपूरक बजट पेश किया जा सकता है. इस पर 19 दिसंबर को चर्चा की जाएगी.  वहीं भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों ने व्हीप जारी कर अपने विधायकों को सत्र के दौरान सदन में उपस्थित रहने की बात कही है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें