जल्द घोषित किए जाएंगे प्रत्याशी
विधानसभा के उपचुनाव को लेकर कांग्रेस जल्द ही प्रत्याषियों की सूची घोषित करेगी। कांग्रेस ने 27 में से 15 सीटों के लिए नामों के पैनल तैयार कर लिया है। नामों का पैनल एआईसीसी को भेजा जा रहा है, जहां से प्रत्याषियों के नामों की घोषणा की जाएगी।
प्रदेष में 27 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याषियों के नामों पर मंथन करके पैनल तैयार किए थे। इनमें कुछ सीटों पर दो और कुछ पर तीन नामों के पैनल बनाए गए है। इन नामों को अब प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने एआईसीसी को भेजकर नामों को हरी झंडी देने की तैयारी कर ली है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस द्वारा तय किए गए इन नामों को जल्द ही हाईकमान को भेजा जाएगा। बताया जा रहा है कि पैनलों के अलावा प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने 15 सीटों पर प्रत्याषियों की मोहर लगा दी है।
सूत्रों के अनुसार संभावित नामों में मेहगांव से राकेश सिंह चतुर्वेदी, भांडेर से फूल सिंह बरैया, सांवेर से प्रेमचंद गुड्डू , हाटपिपालिया से राजेंद्र सिंह बघेल, आगर से विपिन वानखेड़े, बमौरी से केएल अग्रवाल, सुवासरा से राकेश पाटीदार, पोहरी से हरीवल्लभ शुक्ला, दिमनी से रविंद्र सिंह तोमर, ग्वालियर से सुनील शर्मा, गोहद से रामनारायण सिंह, मुरैना से राकेश मावई, बदनावर राजेश अग्रवाल, ग्वालियर सुनील शर्मा के नाम हैं। इसके अलावा करैरा, सुमावली, सुरखी, सांची, मंुगावली, डबरा में कांग्रेस ने दो से तीन नामों के पैनल तैयार किए हैं। इन सीटों पर मषक्कत की जा रही है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें