![]() |
| पारुल साहू |
महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष मांडवी चौहान ने भाजपा के प्रदेश महिला मोर्चा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की महिलाओं में गुटबाजी चरम पर है. एक तरफ भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा पूर्व विधायक गोविंद सिंह राजपूत को घेरने में लगी हुई है, तो वहीं दूसरी ओर गोविंद सिंह राजपूत को महिला कांग्रेस का साथ मिलने लगा है. उन्होंने गोविंद सिंह के बयान को ठीक बताते हुए कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं कहा है. वास्तव में सुरखी विधायक पारुल साहू के पिता का व्यवसाय शराब से जुड़ा हुआ है. पारुल साहू के पिता सबसे बड़े शराब व्यवसाई हैं. पूर्व विधायक ने इसी तारतम में यह बात कही थी.
![]() |
| मांडवी चौहान |
![]() |
| नूरी खान |
पारूल मांगे माफी
कांग्रेस प्रवक्ता नूरी खान ने कहा की उन्होंने देश की उस महिला का अपमान किया है, जिसने प्रधानमंत्री की कुर्सी को ठुकरा दिया था, साथ ही सोनिया गांधी देश और कांग्रेस की सम्मानीय हैं, इस लिहाज से पारुल साहू को माफी मांगनी पड़ेगी. नूरी खान ने कहा कि भाजपा विधायक पारुल साहू वहीं हैं, जिन्होंने कांग्रेस से पूछा कि क्या सोनिया गांधी को उनके बायोग्राफी से बुलाना पसंद करेंगे.
निम्न स्तर का बयान
कांग्रेस के प्रभारी संगठन महामंत्री चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी ने कहा कि पारुल साहू द्वारा की गई बयानबाजी निम्नस्तर की है. राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन में हमेशा संतुलित और संयमित बयान देना चाहिए. इस तरह की बयान बेहद ओझी और दोयम दर्ज की राजनीति को बयां करते हैं. बता दें कि राजधानी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पारुल साहू ने कांग्रेस नेता गोविंद सिंह राजपूत समेत पूरी कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा है कि क्या कांग्रेसी सोनिया गांधी को उनके बायोग्राफी से बुलाना पसंद करेंगे.



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें