शुक्रवार, 29 दिसंबर 2017

हवालात में युवक द्वारा खुदकुशी किए जाने की जांच शुरु

इंदौर में पुलिस हवालात में एक युवक द्वारा आत्महत्या किये जाने की दो अलग^-अलग जांच शुरू हो गयी है. वहीं दो पुलिसवालों को डीआईजी ने संस्पेड कर दिया है.
गौरतलब है कि गुरुवार को कनाडिया थाने में हत्या के मामले में मूसाखेड़ी के सन्नी अलोरिया को पुलिस पूछताछ के लिए थाने में ले कर आयी थी. उसने महिला हवालात में नल पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. अनन-फनन में पुलिस उसे मयूर नर्सिंग होम लेकर पहुंची. जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. परिजनों का आरोप है कि सन्नी के साथ पुलिस ने मारपीट की उसे धमकाया और फिर उसे मार कर फांसी पर लटका दिया. वहीं पुलिस का कहना है कि पिछले दिनों कनाडिया क्षेत्र में जितेन्द्र गोयल की लाश मिली थी. जितेन्द्र को मार कर फेंका गया था. इस मामले की जांच की जा रही थी. जांच में उसके साथ रहने वाले दोस्तों निप्पू, रवि और सन्नी का नाम आया था. निप्पू और रवि को पुलिस ने पकड़ लिया था लेकिन सन्नी फरार था. निप्पू और रवि ने बताया कि जितेन्द्र की मां की कुछ दिनों पहले ही मौत हुई थी. इस मामले में जितेन्द्र उन तीनों को धमकी दे रहा था कि तुम लोगों ने उसके हाथ से उसकी मां का खून करा दिया. जितेन्द्र यह बात किसी को न कह दे इसलिए उसे इन लोगों ने मार डाला. डीआईजी ने थाने में आत्महत्या किये जाने के मामले में थाने के दो पुलिस वाले प्रहरी पारस और हेड मोहर्रिर सुरेश सोलंकी को सस्पेंड कर दिया है. वहीं विजयनगर सीएसपी जयंत राठौर को इस मामले की जांच का आदेश दिया है. विभागी जांच के साथ साथ न्यायिक जांच भी होगी. 




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें