संस्कृति राज्य मंत्री सुरेन्द्र पटवा ने कहा है कि भारतीय संस्कृति को सृजित करने में युवा वर्ग की अहम भूमिका है.मध्यप्रदेश के अलाव अन्य राज्यों के विभिन्न स्थानों से आये कलाकारों ने एक ही स्थान पर छात्र-छात्राओं को कलाकृतियाँ बनाने के लिये सिखाने का काम किया जा रहा है वह प्रशंसनीय है.
राज्य मंत्री आज शुक्रवार को गौहर महल भोपाल में जनजाति संग्रहालय एवं सेतु इंडिया द्वारा आयोजित छह दिवसीय सांस्कृतिक कॉर्निवाल का शुभारंभ कर रहे थे. पटवा एवं कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि पूर्व महापौर कृष्णा गौर ने प्रदर्शनी में लगे 13 स्टॉल का अवलोकन कर प्रदर्शित कलाकृतियों को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि राजधानी भोपाल में पहली मर्तबा पेपर क्रॉफ्ट, जूट क्रॉफ्ट, भील आर्ट, गोंड आर्ट, टेराकोटा आर्ट, ब्लॉक प्रिंटिंग, मांडना आर्ट और वुड कार्विंग की इस प्रदर्शनी की विशेषता के दौरान युवा वर्ग को कला का उपयुक्त मंच देने का प्रयास सफलीभूत होगा. राज्य मंत्री ने कलाकारों की इन बेजोड़ कलाकृतियों को राजधानी के बाहर जिला-स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने की जरूरत बताई. सेतु इण्डिया के संस्थापक सदस्य तनुश्री पटवा, श्वेता ओझा एवं पलक भंडारी ने बताया कि सांस्कृतिक कॉर्निवाल में प्रदर्शनी, किस्सागोई, सामूहिक चचार्एँ, कार्यशाला, फूड जोन सहित बहुत कुछ एक ही छत के नीचे 6 दिन तक चलेगी. पहले दो दिन में फोटोग्राफी प्रतियोगिता और हेरिटेज वॉक के लिये सुप्रसिद्ध कलाकार सिकंदर मलिक विशेष रूप से मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम में पहले दिन भोपाल सहित कई स्थानों से आये छात्र-छात्राओं और युवा वर्ग ने बड़ी संख्या में अपना पंजीयन कराया है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें