राजपूत पर कार्यवाही करे कांग्रेस: पारुल साहू
 |
| पारुल साहू |
भाजपा की विधायक पारुल साहू पर कांग्रेस के पूर्व विधायक गोविंद सिंह द्वारा गई टिप्पणी का मामला गर्मा गया है. दिल्ली में धरना देकर लौटी पारुल साहू ने आज राजधानी भोपाल में तीखे तेवर दिखाए और कांग्रेस से गोविंद सिंह पर कार्रवाई करने की मांग की. उन्होंने कहा कि गोविंद सिंह को अपनी इस टिप्पणी पर माफी मांगनी चाहिए. भाजपा विधायक पारुल साहू ने आज कांग्रेस के राष्ट्रीयअध्यक्ष राहुल गांधी से प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक गोविंद राजपूत को सजा देने की मांग की है. आज उन्होंने प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए आरोप लगाया कि गोविंद राजपूत ने जिस सड़क के खराब होने की बात की है, वह सड़क गोविंद राजपूत के रिश्तेदारों की कंपनी ने बनाई थी. साहू ने कहा कि राजपूत को हार बर्दाश्त नहीं है, इसलिए वे अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं. उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगना चाहिए. उन्होंने कहा कि महिला पर टिप्पणी करने वाले को कांग्रेस के राष्ट्रीयअध्यक्ष को सजा देना चाहिए. भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लता ऐलकर ने कहा कि बदजुबानी करना कांग्रेस का इतिहास रहा है. उन्होंने कहा कि दरअसल जिस सड़क के निर्माण ज्ञानोदय कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा कराया गया था. यह कंपनी गोविंद राजपूत के परिजनों की है. उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा द्वारा विधायक के खिलाफ जो टिप्पणी की है उसका विरोध जारी रहेगा.
उल्लेखनीय है कि भाजपा विधायक पारुल साहू पर कांग्रेस पूर्व विधायक गोविंद राजपूत द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर पारुल साहू ने दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के कार्यालय के सामने मंगलवार को धरना दिया. वहीं प्रदेश में महिला मोर्चा ने बुधवार को राजपूत का पुतला दहन किया था.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें