राजधानी में दिव्यांगों का आज 23 वें दिन भी धरना जारी रहा. उनकी मांगों पर सरकार ने अब तक कोई ध्यान नहीं दिया है. दिव्यांगों के धरने पर आज कांग्रेस के संगठन मंत्री चंद्रिका प्रसादद्विवेदी पहुंचे और दिव्यांगों के साथ होने की बात की.उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी दिव्यांगों के साथ खड़ी हुई है, और इसके लिए कांग्रेस पार्टी भी सरकार से मांग करती है, की दिव्यांगों की जो उचित मांगे हैं, उन्हें पूरी करनी चाहिये। वहीं दिव्यांगों ने कहा की अगर सरकार हमारी मांगें मानती हैं, तो हम सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का फूल माला से स्वागत करेंगे और अगर सरकार हमारी मांगें नहीं मानती है, तो हम यूं ही धरने पर बैठे रहेंगे.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें