रविवार, 31 दिसंबर 2017

नमो एप पर सुझाव भेजे सांसद संजर ने

आलोक संजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दी गई जिम्मेदारी पर अब मध्यप्रदेश के सांसद सक्रिय होने लगे हैंं.दरअसल, मोदी ने अब अपनी सरकार की योजनाओं को रेटिंग देने के लिए सांसदों को जिम्मेदारी सौंपी है. सभी सांसदों से 5 बिंदुओं पर सुझाव मांगे गए हैं. सांसदों को ये सुझाव नमो एप पर देना होगा. सुझाव के तहत प्रधानमंत्री की ओर से सांसदों से सरकार की योजनाओं को रेटिंग देने से लेकर आम जनता से मिलने वाले फीडबैक की रिपोर्ट मांगी है. प्रधानमंत्री की इस पहल के बाद सभी सांसद इस जानकारी जुटाने में जुट गए हैं.  भोपाल सांसद आलोक संजर ने भी अपने सुझाव नमो एप पर भेजे हैं. हालांकि इसी बीच ये बात भी सामने आई है कि कई सांसद नमो एप को लेकर गंभीर नहीं है. जिस पर बीते दिनों हुई भाजपा संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें