रविवार, 24 दिसंबर 2017

शिक्षकों के पदनाम परिवर्तन आदेश शीघ्र जारी होंगे

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शिक्षकों के पदनाम परिवर्तन संबंधी आदेश शीघ्र ही जारी किये जाएंगे. किसी भी शिक्षक की वरिष्ठता का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा.  उन्होंने शिक्षकों से कहा कि वे विद्यार्थियों के पठन-पाठन की ओर गंभीरता से ध्यान दें ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना का पूरा-पूरा लाभ ले सकें.
मुख्यमंत्री नसरुल्लागंज में समग्र शिक्षक, व्याख्याता एवं प्राचार्य कल्याण संघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे. समारोह में 30 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले शिक्षकों एवं सहायक शिक्षकों ने प्रवर श्रेणी वेतनमान स्वीकृत करने पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए सम्मानित किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुजन नई पीढ़ी का निर्माण करते हैं. प्रदेश के नव-निर्माण में गुरुजनों का यह योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा.  चौहान ने गुरुजनों से कहा कि अध्यापन के माध्यम से बच्चों के उज्जवल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करें.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें