गुरुवार, 21 दिसंबर 2017

एम्स दिल्ली का फर्जी डाक्टर हुआ गिरफ्तार

एम्स दिल्ली का फर्जी डॉक्टर बनकर महिला पॉलिटेक्निक कालेज में अपने प्रोडक्ट बेचने वाले एक आरोपी को  हबीबगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान गौरव के अनेजा पिता अमरनाथ अनेजा निवासी लुधियाना, के रूप में हुई है. आरोपी गौरव बीते दिनों हबीबगंज स्थित केवी राव प्राचार्य शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कालेज पहुंचा था. यहां पर उसने अपने आपको एम्स दिल्ली का डॉक्टर बतलाकर प्रेजेन्टेंशन दिया था. अपने प्रेजेन्टेंशन के बाद आरोपी ने करीब 37 हजार 630 रुपए कीमत के अपने प्रोडक्ट धोखाधड़ी करके बेचे थे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें