
पूर्व सांसद सुखलाल कुशवाहा की 54वीं जयंती के मौके पर आगामी 5 जनवरी को राजधानी भोपाल में एक विशाल लाठी रैली निकाली जाएगी.
यह जानकारी अखिल भारतीय महात्मा ज्योतिबा फुले समता परिषद के भोपाल प्रभारी योगेश कुशवाहा ने आज गुरुवार को एक प्रेस वार्ता में दी है. योगेश कुशवाहा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि रैली की शुरूआत सुबह 11 बजे छोला दशहरा मैदान से होगी. लाठी रैली में पूर्व केन्द्रीय मंत्री शरद यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे. इसके अलावा कार्यक्रम में महाराष्ट्र के पूर्व सांसद प्रकाश अांबेडकर, महाराष्ट्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री बापू भुजबल, किसान बोर्ड बिहार के अध्यक्ष सी.पी. सिंहा, आदि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे. योगेश कुशवाहा का कहना है कि विशाल लाठी रैली का मुख्य उद्देश्य देश में दलितों पर हो रहे अत्याचार को दशार्ना है. रैली में देश के सभी प्रांतों से अखिल भारतीय महात्मा ज्योति फुले समता परिषद के कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें