मध्यप्रदेश के आदिवासी जिले झाबुआ के थांदला तहसील में एक प्रेमी जोड़े ने जहरीली दवाई पीकर आत्महत्या कर ली. पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है.
थांदला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना सोमवार रात 12 बजे की है. देवीगढ़ अम्बापाड़ा की रहने वाली मनीषा पारू (18) और पास के तलावली गांव के नितेश कटारा (19) एक दूसरे से प्रेम करते थे. सोमवार की रात दोनों स्वंभू माता मंदिर पहुंचे और कीट नाशक जहरीली दवाई मोनोसिल पी ली. जहर पीने के बाद लड़के ने मोबाइल से परिवार वालों को घटना की जानकारी दी. पहले परिजनों ने इसे मजाक समझा. परिजनों ने फोन लगाकर उससे फिर बात की तो उसने कहा कि सही में जहर पी लिया है. परिजन मौके पर पहुंचे तो दोनों पड़े हुए थे. लड़के की मौत हो चुकी थी जबकि लड़की की सांसे चल रही थी. उसे इलाज के लिए झाबुआ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसकी मंगलवार सुबह मौत हो गई. पुलिस ने मौके से दवाई की शीशी और लड़के का मोबाइल जब्त किया है. मामला प्रेम प्रसंग का है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें