मध्यप्रदेश के सागर जिले में तनाव के चलते पुलिसकर्मी ने की खुदकुशी
 |
| हुकुमचंद बैन |
मध्यप्रदेश के सागर जिले में पदस्थ एक पुलिस कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. मृतक कर्मचारी, सिविल लाइन्स थाने में कॉन्स्टेबल पद पर पदस्थ था. मृतक पुलिस कर्मचारी के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है. सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस की जांच चल रही है. जानकारी के अनुसार सिविल लाइन्स थाने में पदस्थ कॉन्स्टेबल हुकुमचंद बैन ने थाने के समीप स्थित क्वाटर में फांसी लगाकर सुसाइड किया है. प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि पारिवारिक कारणों के चलते पुलिस कॉन्स्टेबल हुकुचंद बैन बीते कई दिनों से तनाव में चल रहा था. सिविल लाइन्स थाना पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है.
घटना के बाद आईजी सागर सतीष सक्सेना घटना स्थल पर पहुंचे. प्रारंभिक पूछताछ में पुलिसकर्मी के परिवार के लोगों ने बताया कि शादी के आठ साल बाद भी उसे कोई संतान नहीं थी. वहीं बहन के विवाह का कर्ज भी उस पर था जिसके चलते वो हमेशा तनाव में रहता था. आईजी ने मृतक परिवार को 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता की है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें