सोशलिस्ट पार्टी म.प्र. की प्रांतीय का़र्यकारिणी की बैठक तपस्वी संत नेता और वर्षों सोशलिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे मामा बालेश्वर दयाल की कर्मभूमि बामनिया में हुई. अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष रामस्वरूप मंत्री ने की. बैठक में वर्ष 2018 को संगठन वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया. सभी संभागीय प्रभारियों से आग्रह किया गया कि वे अपने-अपने प्रभार वाले सम्भागों में अगले दो माह में जिला ईकाईयों संगठन कर दे. उसके बाद पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया जाएगा. पार्टी ने मध्यप्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था और बढ़ते भ्रष्टाचार पर चिंता जाहिर करते हुए सरकार से इस पर अविलम्ब रोक लगाने की मांग की. बैठक को रामबाबू अग्रवाल, दिनेश कुशवाह, राजेश बैरागी, लीलाधर चौधरी, चन्द्रसेन निमोणकर, अमरदास उपरारिया क्रांतिकुमार वैद्य आदि ने विचार रखे और संगठन को मजबूत करने तथा स्थानीय स्तर पर संघर्ष के कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया. पार्टी के उपाध्यक्ष राजकुमार नागेश्वर द्वारा चलाए जा रहे बालाघाट में किसानों के संघर्ष को पार्टी का पूर्ण समर्थन देने का निर्णय लिया. साथ ही मुलताई गोलीकांड की बरसी पर किसान संघर्ष समिति द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भागीदारी का आह्वान किया.
बुधवार, 27 दिसंबर 2017
सोशलिस्ट पार्टी मध्यप्रदेश में 2018 को मनाएगी संगठन पर्व

सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें