‘सुधामृत’ के नाम से बिकेगा दूध का धूला दूध
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय फूलों की खेती के बाद अब दूध का धंधा शुरु करने जा रहे हैं. उन्होंने विदिशा स्थित फार्म हाउस में गायों के दूध ‘सुधामृत’ के नाम से राजधानी में बेचने की योजना बनाई है. इसके लिए उन्होंने फिलहाल कुछ घरों में सैंपलिंग भी शुरु कर दी है. कार्तिकेय का ‘सुधामृत’ दूध 65 रुपए लीटर बिकेगा.
राजधानी भोपाल में पिछले कई दिनों से होर्डिंग्स के जरिए जल्द आ रहा है 'दूध का धुला दूध' कैंपेन चलाया जा रहा था. इस कैंपेन को लेकर शहर में काफी चर्चा थी. अब साफ हो गया है कि मुख्यमंत्री शिवराज के बेटे कार्तिकेय ही 'दूध का धुला दूध' लेकर आ रहे हैं. वर्तमान में राजधानी में 800 लीटर दूध सप्लाई करने की योजना पर काम चल रहा है. शुरूआत में चुनिंदा इलाकों में एक-एक लीटर के सैंपल भेज जा रहे हैं. करीब एक सप्ताह तक सैंपलिंग का काम चलेगा.
उल्लेखनीय है कि कार्तिकेय ने राजधानी के बिट्टन मार्केट में फ्लावर शॉप से कारोबार में पहला कदम रखा था. अब कार्तिकेय ने परिवार के छीरखेड़ा स्थित फार्म हाउस से डेयरी का कारोबार शुरू किया है. विदिशा जिले में 10 एकड़ जमीन में सुंदर डेयरी शुरू की गई है. सुंदर डेयरी में अभी 200 गाय खरीदी गई हैं. यह गाय हॉलैंड की होल्सटीन फ्राइयेशियन (एचएफ) नस्ल की हैं. ये औसतन एक बार में 15 से 18 लीटर दूध देती हैं. कुछ गाय 30 लीटर तक भी दूध देती हैं. एक गाय 40 से 90 हजार में आती है. डेयरी में अभी 200 गाय और आएंगी.इनमें देसी नस्ल की गाय भी होंगी. डेयरी में 800 लीटर तक क्षमता वाला प्लांट लगाया गया है.
दादी, नानी के नाम पर दूध
कार्तिकेय ने गाय के दूध को 'सुधामृत' नाम दिया है. इस नाम के पीछे तर्क है कि दादी का नाम सुंदर और नानी का नाम सुशीला है. इस वजह से प्रोडक्ट का नाम 'सु' से ही रखने का फैसला लिया था. कार्तिकेय के इस धंधे के तहत शुरूआत में राजधानी भोपाल के अलावा विदिशा जिले में भी दूध की सप्लाई होगी. गाय के दूध की कीमत 65 रुपए प्रति लीटर रखी गई है. दावा किया गया है कि आधुनिक पद्धति से मानव स्पर्श रहित रसायन मुक्त दूध उपलब्ध कराया जाएगा.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें