मंगलवार, 26 दिसंबर 2017

शराब से भरा ट्रक हो गया चोरी

राजधानी भोपाल में शराब से भरा ट्रक चोरी हो जाने का मामला सामने आया है, ट्रक लगभग 20 लाख रुपय तक की अंग्रेजी शराब की पेटियों से भरा था. अचानक ही शराब गोदाम से ट्रक चोरी हो गया.  दरअसल गांधी नगर इलाके के शराब ठेकोदार की गोदाम पर अंग्रेजी शराब की पेटियों से भरा हुआ ट्रक खड़ा था, रात में ट्रक को किसी ने चोरी कर लिया, जिसके बाद गांधीनगर पुलिस ने ततकाल सर्चिंग शुरू कर दी, और मुखबिरों से पता चला कि एक ट्रक छोला इलाके में 80 फिट रोड मंडी के खड़ा है. पुलिस ने तत्काल ट्रक की तलाशी ली तो शराब से भरा ट्रक था, मगर पुलिस को अभी तक आरोपी नहीं मिले हैं, जिसने भी शराब से भरा ट्रक चोरी किया था, पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें