सोमवार, 25 दिसंबर 2017

कांग्रेस की निगाहें अब युवाओं पर

दीपक बावरिया

दो दिवसीय प्रवास पर रहे कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया ने इस बात के संकेत दिए हैं. बावरिया ने पदाधिकारियों से चर्चा करते हुए युवाओं को मैदान में सक्रिय करने की बात कही है. उन्होंने पार्टी के बड़े के बड़े नेताओं को साफ कहा है कि वे विधानसभा चुनाव में टिकट के लिए दबाव बनाने का काम नहीं करेंगे. पार्टी विधानसभा चुनाव में युवा चेहरों ाके मौका देगी.  उन्होंने बुजुर्ग नेताओं को सलाह देते हुए विधानसभा चुनाव की बजाय लोकसभा चुनाव पर फोकस करने की सलाह दी है.उन्होंने कहा कि संगठन में जान फूंकने के लिए पार्टी नेताओं को लगातार बैठकें कर मैदान में भाजपा के खिलाफ उतरना होगा. उन्होंने साफ संदेश दिया है कि अच्छा परफार्मेंस ही विधानसभा का टिकट दिलाएगा. उन्होंने युवा नेताओं से भी कहा कि अगले विधानसभा में कम से कम 40 टिकट युवाओं को संगठन देगा. इसके लिए युवाओं को मंडल स्तर पर तैयार रहना होगा.  बावरिया ने दो दिनों की बैठक के दूसरे दिन युवा विधायकों से भी चर्चा की. उन्होंने अलग-अलग चर्चा में इस बात का संदेश दिया कि वे अभी से मैदानी तैयारी में जुटें और संगठन को मजबूत करें, टिकट किसे मिलेगा यह संगठन तय करेगा, अगर परफार्मेंस ठीक नहीं है तो टिकट के लिए प्रयास न करें. संगठन परफार्मेंस के आधार पर ही टिकट देगा. बावरिया ने इस बात के संकेत युवाओं को दिया है कि वे काम करें, काम ही उन्हें टिकट दिलाएगा. घर बैठने वालों को संगठन टिकट नहीं देगा.

उत्पीड़न समिति का होगा गठन
बावरिया ने अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष मांडवी चौहान से भी चर्चा की. उन्होंने प्रदेश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ महिला कांग्रेस को सक्रिय रहने को कहा. उन्होंने चर्चा में कहा कि महिला कांग्रेस द्वारा प्रदेश के हर जिले में उत्पीड़न समिति का गठन किया जाएगा. समिति में पांच-पांच सदस्य नियुक्त किए जाएंगे, जिससे महिलाओं के पास समिति पदाधिकारी पहुंचे. उन्होंने महिला कांग्रेस अध्यक्ष से कहा कि पीड़ित महिलाओं की सहायता के लिए महिला कांग्रेस आगे आए, पीड़ितों को कानूनी सहायता मुहैया कराए. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें