![]() |
| राघवजी |
करीब दस साल तक मध्यप्रदेश के वित्त मंत्री रहे राघवजी ने कहा कि प्रधानमंत्री होते हुए भी गुजरात में मोदी की रैलियों का खास असर नहीं दिखा, फिर मध्यप्रदेश में तो उनका इतना प्रभाव भी नहीं है, इसलिए मध्यप्रदेश में तो वे ज्यादा ताकत लगाएंगे भी नहीं. राघवजी ने माना कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की राह थोड़ी मुश्किल है. उन्होंने कहा कि भाजपा अगर जीतना चाहती है तो उसे गुटबाजी छोड़कर सार्थक रूप से टिकट वितरण करना चाहिए. गौरतलब है कि शिवराज मंत्रिमंडल में वित्त मंत्री रह चुके राघव जी को 2013 में उस वक्त कैबिनेट से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था जब उनकी अननेचुरल सेक्स की सीडी सामने आई थी. फिलहाल राघव जी अपनी बेटी ज्योति शाह की सियासी जमीन तैयार करने में लगे हैं और विदिशा की शमशाबाद सीट से ज्योति को टिकट दिलाना चाहते हैं. आरएसएस से जुड़े होने के कारण विदिशा में राघवजी का अच्छा प्रभाव है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें