मध्यप्रदेश के मेघनगर रेलखंड में गुरुवार की दोपहर एक बड़ा हादसा होते होते बच गया. एक मानव रहित क्रासिंग पर बाइक से ट्रेन का इंजन टकरा गया, जिससे बाइक में आग लग गयी. घटना दोपहर करीब 2.20 बजे की अमरगढ पंचपीलिया स्टेशन की क्रासिंग नम्बर -71 की है. एक युवक मोटर सायकिल (एमपी45-एमजे-0401) सहित इस क्रासिंग को पार कर रहा था. सामने से रामनगर-बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन आ गई. ट्रेन की आवाज सुनकर युवक हड़बड़ाकर ट्रेक पर ही मोटर सायकिल छोड़ कर भाग गया. जब तक ट्रेन में पायलट ने ब्रेक लगाया इंजन से मोटर सायकिल टकरा चूकी थी. इस टक्कर से मोटर सायकिल में आग लग गयी. कुछ देर के लिए इस ट्रेक में यातायात बंद कर दिया गया. मोटरसायकिल को ट्रेक से हटाने के बाद यातयात शुरू हुआ. वही इस घटना की जानकारी मिलते ही बामनिया आरपीएफ प्रभारी यू के सिंह मौके पर पहुंचे. आरपीएफ ने मामला दर्ज कर लिया है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें