सोमवार, 25 दिसंबर 2017

आरएसएस और भाजपा के एजेंडे को चला रहे मंत्री

शासकीय स्कूलों में शिक्षकों की कमी को लेकर युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुणाल चौधरी ने तकनीकी शिक्षा मंत्री दीपक जोशी पर निशाना साधा है. प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि मंत्री आरएसएस, भाजपा के एजेंडे को चलाने का काम कर रहे हैं.
युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुणाल चौधरी ने कहा कि मध्यप्रदेश के नौजवानों के साथ सरकार लगातार धोखा कर रही है. शासन के तमाम प्रयासों के बाद भी शासकीय स्कूलों और कालेजों में शिक्षकों की कमी दूर नहीं हो सकी है. इसी मुद्दे को लेकर एक बार फिर कुणाल चौधरी ने तकनीकी शिक्षा मंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि मंत्री केवल आरएसएस और भाजपा के एजेंडे पर काम कर रहे हैं, लेकिन शिक्षकों की कमी दूर नहीं कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश के नौजवान शिक्षा प्राप्त कर सरकार से रोजगार और अपने अधिकारों की बात किससे करें. उल्लेखनीय है कि प्रदेश के करीब 17 हजार स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी है, जिसके चलते स्कूली बच्चों का सिलेबस भी पूरा नहीं हो पा रहा है. जिस कारण स्कूली छात्रों को भी परेशानी हो रही है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें