मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बुधवार को राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनके निवास पर मुलाकात की. तकरीबन आधा घंटे चली इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने प्रदेश में किसानों के लिए चलाई जा रही भावांतर भुगतान योजना की जानकारी दी और एकात्म यात्रा के समापन समारोह के लिए आमंत्रित भी किया.
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से भेंट के दौरान राज्य में लागू भावांतर योजना के बारे में चर्चा की. चौहान ने उन्हें बताया कि फिलहाल ये योजना सिर्फ खरीफ की फसलों में लागू है, लेकिन जल्द ही इसे रबी की फसलों पर भी लागू किया जाएगा, ताकि किसानों उनकी दूसरी फसलों का भी सही दाम दिया जा सके. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को एकात्म यात्रा की जानकारी देते हुए इसके समापन समारोह का आमंत्रण भी दिया. यात्रा के जरिए प्रदेश में जन-जागरण अभियान चालाया जा रहा है, साथ ही आदिगुरू शंकराचार्य की प्रतिमा प्रतिष्ठापन के लिए धातु संग्रहण भी किया जा रहा है. इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को प्रदेश में चल रहे नर्मदा सेवा मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुद्रा योजना आदि के बारे में जानकारी दी. इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने शिवराज सिंह को प्रदेश में गैस सिलेंडर के स्थान पर सोलर एनर्जी पर आधारित चूल्हों के व्यापक इस्तेमाल के लिए टास्क फोर्स गठित कर मुहिम चलाने की जिम्मेदारी सौंपी.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें