मंगलवार, 26 दिसंबर 2017

इंदौर में बाबा वीरेन्द्र देव के आश्रम में मिली तीन युवतियां

विवादों से घिरे दिल्ली के बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के एक आश्रम का मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में होने का भी खुलासा हुआ है. इस सूचना के आधार पर पुलिस ने इंदौर में एक मकान में चल रहे आश्रम में दबिश दी, वहां से तीन युवतियां मिलीं.  पुलिस ने तीनों के बयान दर्ज किए, जिसमें उन्होंने अपनी मर्जी से आश्रम में रहने की बात कही हैं. प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने उन्हें चाइल्ड लाइन संस्था को सौंपा है. 
जानकारी के अनुसार बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित की एक अनुयायी ने परदेशीपुरा के तीन पुलिया इलाके में एक मकान किराए पर लिया था. वहां वह आध्यात्मिक विश्व विद्यालय का बोर्ड लगाकर आश्रम का संचालन कर रही थी. पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां तीन युवतियां मिलीं. पूछताछ में तीनों कोई परिचय पत्र नहीं दिखा सकीं. इनके परिजन को सूचना देकर बुलाया है.किराएदार की सूचना थाने पर नहीं देने पर मकान मालिक सतीश पिता बाबूलाल कचौलिया निवासी सुभाष नगर के खिलाफ भी पुलिस ने धारा 188 के तहत केस दर्ज किया है. आश्रम का संचालन सरस्वती और सतीश कचौलिया कर रहे थे. आश्रम से रजिस्टर मिला है, जिसमें महिला, वृद्ध व कई लोगों की हस्ताक्षर वाली एंट्री है. हालांकि देर रात हुई इस कार्रवाई के बारे में फिलहाल पुलिस ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें