![]() |
| अरुण यादव |
![]() |
| अजय सिंह |
प्रदेश के आगर मालवा जिले में गौ-अभयाराण्य में हुई 50 से अधिक गायों की मौत को लेकर कांग्रेस सक्रिय हो गई है. कांग्रेस इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी कर रही है. इसके तहत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजयसिंंह 2 जनवरी को गौ-अभयारण्य जाकर जांच करने का फैसला लिया है.
प्रदेश की भाजपा सरकार को नये साल में गायों के मुद्दों पर कांग्रेस ने घेरने की तैयारी की है. इसके तहत आगर-मालवा में हाल ही में हुई गायों के मुद्दों को लेकर कांग्रेस सक्रियता दिखा रही है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह दोनों ही 2 जनवरी को एक साथ आगर मालवा के उस गौ-अभयारण्य जाएंगे, जहां पर गायों की मौत हुई है. दोनों ही नेता यहां पहुंचकर अभयारण्य में मृत गायों के कारणों की जानकारी लेंगे, इसके बाद वे सुसनेर पहुंचकर वहां कांग्रेस द्वारा आयोजित धरने में शामिल होंगे. दोनों ही नेता इसके बाद प्रदेश में गायों के अलावा किसानों के मुद्दे पर सक्रियता दिखाते हुए भाजपा सरकार को घेरने की तैयारी करेंगे.
उल्लेखनीय है कि आगर-मालवा जिले के सुसनेर में स्थित सालरिया गौ-अभयारण्य में बीते 28 दिनों में 58 गायों की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. जिला प्रशासन ने इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की है, साथ ही भूसे को जांच के लिए भोपाल की प्रयोगशाला भेजा गया है.आगर-मालवा के जिलाधिकारी अजय गुप्ता ने बताया कि 1 से 28 दिसंबर के मध्य 58 गायों की मौत हुई है. इनमें कई गाय बीमार थीं, मगर कुछ लोगों द्वारा भूसे के दूषित होने की आशंका के मद्देनजर आपूर्तिकर्ता की निविदा को निरस्त कर दी गई है. भूसे को जांच के लिए भोपा ल की प्रयोगशाला भेज दिया गया है. इसके साथ ही जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच दल गठित किया गया है. गुप्ता के मुताबिक, जितनी गायों की मौत हुई है, सभी के पोस्टमार्टम कराए गए हैं. 58 से ज्यादा गायों की मौत के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर कोई इसके प्रमाण देता है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें