पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम गिरावट का सिलसिला शुरू हुआ है. मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में व्यापक गिरावट हुई है और यह सामान्य से 4-5 डिग्री तक नीचे पहुंच गया है. वर्तमान मौसमी परिदृश्य के अनुसार अगले 2-3 दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है. पिछले 24 घंटों में मांडला और रतलाम जैसे मध्य प्रदेश के पूर्वी जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे तक गिर गया है. यही नहीं राज्य के अन्य क्षेत्रों में भी रात के तापमान में 1-3 डिग्री तक की गिरावट देखी गई है। उत्तरी मध्य प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में जहां अधिकतम तापमान 20 से 25 डिग्री के बीच चल रहा है वहीं दक्षिणी मध्य प्रदेश में पारा 28 से 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच रहा है.
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के पूर्वी हिस्सों पर हवाओं में एक विपरीत चक्रवाती क्षेत्र बना हुआ है. इस सिस्टम के चलते मध्य प्रदेश के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में उत्तर-पूर्वी हवाएं चल रही हैं. यह हवाएं पूर्वी उत्तर प्रदेश में छा रहे घने कोहरे से होती हुई है रही हैं इसलिए ठंडी हैं. ठंडी हवाओं के चलते ही तापमान में व्यापक गिरावट हुई है. मध्य प्रदेश में गरज और वर्षा वाले बादलों की ताजा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें. राज्य के पूर्वी हिस्सों में अगले 2-3 दिनों तक इसी तरह से ठंडी हवाएँ चलती रहेंगी और दिन में भी कड़ाके की ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है. इसके बाद, थोड़ी राहत का अनुमान लगाया जा रहा है क्योंकि हवा की दिशा में बदलाव की संभावना बन रही है. अगले 2-3 दिनों के बाद हवाएं बदलकर पूर्वी हो जाएंगी जिससे तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें