रविवार, 24 दिसंबर 2017

अध्यात्म और इतिहास बहुत कुछ बयां करता है खजुराहो का

फिल्म अभिनेता जेकी श्राफ ने कहा कि खजुराहो एक सुंदर स्थान है. यहां का अध्यात्म और इतिहास अपने आप में बहुत कुछ बयां करता है. कमी अगर किसी बात की है तो यहां पर आवागमन के साधनों की कमी है. अगर हवाई मार्ग से यह नियमित रुप से जुड़े तो पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा.
 फिल्म अभिनेता जेकी श्राफ ने खजुराहो आगमन पर कहां की खजुराहो एक स्प्रिचुअल प्लेस है, दुनिया में ऐसा कोई कोना नहीं है जो खजुराहो की जगह ले सके. यहां का अध्यात्म और इतिहास अपने आप में बहुत कुछ बयां करता है. उन्होंने कहा कि  यहां पर आवागमन के साधन उतने सुगम नहीं हैं, जितने अन्य पर्यटक स्थलों पर हैं, जिससे लोग यहां आसानी से आ जा सके . उन्होंने कहा कि मैं जरूर सरकार को लिखूंगा कि यहां की कनेक्टिविटी बढ़ सके साथ ही कहा कि कोई भी यहां शार्ट फिल्म बनाएं और अगर मेरी जरुरत है तो मैं जरूर उसके साथ काम करूंगा. खजुराहो और फिल्म फेस्टिवल, टूरिज्म को प्रमोट करने में भागीदारी करूंगा. उन्होंने अपने जीवन से बुरे गुजरे हुए दौर का भी उल्लेख किया कि मैंने वह जमाना देखा है जब मैं पाखाने के लिए लाइन में खड़ा हुआ करता था. उन्होंने कहा कि पलटन मेरी आगामी फिल्म रहेगी. उन्होंने कहा माधुरी दीक्षित ऐसी कलाकार है जो अभिनय के हर किरदार को आसानी से निभा लेती है.उन्होंने कहा कि इस फिल्म फेस्टिवल से यहां के लोगों को और पर्यटकों को काफी फायदा होगा. इससे खजुराहो की और भी अलग पहचान बनेगी.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें