![]() |
| उमाशंकर गुप्ता |
राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने बताया है कि राजस्व वर्ष 2017-18 में 28 दिसम्बर, 2017 तक राजस्व के कुल 6 लाख 56 हजार 323 प्रकरण पंजीकृत हुए हैं. इनमें से 2 लाख 94 हजार 681 प्रकरण निराकृत हो चुके हैं. संभागवार पंजीकृत एवं निराकृत प्रकरणों की संख्या अगर देखें तो इंदौर में पंजीकृत 42 हजार 659 निराकृत 18 हजार 536, उज्जैन में पंजीकृत 61 हजार 993 निराकृत 36 हजार 206, ग्वालियर में पंजीकृत 62 हजार 784 निराकृत 27 हजार 217, चंबल में पंजीकृत 25 हजार 225 निराकृत 10 हजार 990, जबलपुर में पंजीकृत एक लाख 26 हजार 278 निराकृत 61 हजार 171, भोपाल में पंजीकृत 69 हजार 71 निराकृत 36 हजार 53, रीवा में पंजीकृत एक लाख 10 हजार 203 निराकृत 32 हजार 919, शहडोल में पंजीकृत 40 हजार 711 निराकृत 16 हजार 389, सागर में पंजीकृत 87 हजार 334 निराकृत 39 हजार 75 और होशंगाबाद संभाग में पंजीकृत प्रकरण 30 हजार 65 और निराकृत 16 हजार 125 हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें