रविवार, 31 दिसंबर 2017

भ्रष्टाचार में जीरो टालरेन्स का मुख्यमंत्री का दावा झूठा


अजय सिंह
नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि वर्ष 2117 में मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार में जीरो टालरेन्स की नीति को ठेंगा बताते हुए 2732 करोड़ रुपए के घोटाले हुए. उन्होंने कहा कि इस वर्ष 23 घोटाले हुए याने हर माह दो घोटाले हुए है. वर्ष 2017 में डेढ़ सौ से अधिक अधिकारी कर्मचारी रिश्वत लेते हुए पकड़े गए. लोकायुक्त के छापों में 30 करोड़ से अधिक की अनुपातहीन संपत्ति उजागर हुई. हर दिन 11 शासकीय कर्मियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के प्रकरण दर्ज हुए.
नेता प्रतिपक्ष सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में वर्ष 2017 में भ्रष्टाचार के मामले में भी अव्वल रहा है. मुख्यमंत्री का यह दावा भी झूठा साबित हुआ कि मध्यप्रदेश भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टालरेन्स की नीति अपनाई जाएगी. सिंह ने कहा कि प्याज खरीदी में 1100 करोड़ दाल खरीदी में 250 करोड़, डीजल में 200 करोड़, रेरा में 180 करोड़, पौधारोपण में 700 करोड़, आर.टी.ई. में 80 करोड़, कटनी में बिजली के पोल शिफ्टिंग में 1 करोड़, आंगनबाड़ी कार्यकतार्ओं के मानदेय में 10 करोड़ (सिर्फ भोपाल में) मनरेगा की फर्जी जाब कार्ड में 100 करोड़ स्मार्टफोन खरीदी में 80 करोड़, गुना के मुक्तिधाम निर्माण कार्य में 15 करोड़, भोपाल और इंदौर में झूला घर में 16 करोड़ और खिलचीपुर नगर पालिका में 61 लाख रुपए का घोटाला वर्ष 2017 में हुआ.
नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार का आलम यह है कि मंत्रियों के स्तर पर भी भ्रष्टाचार हुआ. वन मंत्री गौरीशंकर शेजवार ने अपने परिवार को जहां सरकारी खर्च पर यात्रा करवाई वहीं उद्यानिकी राज्यमंत्री सूर्यप्रकाश मीणा ने अपने बेटे और भतीजे को सरकारी खर्च पर विदेश यात्रा करायी. इंदौर में एक ठेकेदार प्रकाश परिहार ने सिर्फ इसलिए खुदकुशी कर ली की वह पी.डब्ल्यू.डी. अफसरों से रिश्वत मांगने से परेशान था.
वर्ष 2017 में हुए घोटाले
1  प्याज घोटाला
2  दाल खरीदी घोटाला
3 भोपाल नगर निगम में डीजल घोटाला
4  नीट परीक्षा घोटाला
5 मोहनपुरा बायी तट घोटाला
6 राशन दुकानों में अनाज घोटाला
7 स्कील डेवल्पमेंट घोटाला
8 पौधारोपण घोटाला
9 आबकारी घोटाला
10 स्वास्थ्य विभाग में लेपटाप घोटाला
11 स्मार्ट साईकिल खरीदी घोटाला
12 आरटीई घोटाला
13 कटनी में पोल शिफ्टिंग घोटाला
14 शौचालय निर्माण में घोटाला
15 विदिशा में 719 करोड़ का लोन घोटाला
16 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता$ओं के मानदेय में घोटाला
17 मनरेगा में फर्जी जाब कार्ड घोटाला
18 साईकिल टेण्डर घोटाला
19  स्मार्ट फोन घोटाला
20 मुक्तिधाम निर्माण घोटाला
21 भोपाल इंदौर में झूला घर निर्माण घोटाला
22  खिलचीपुर नगर पालिका में घोटाला
23 रेरा घोटाला ऐ

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें