बुधवार, 27 दिसंबर 2017

मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड, पचमढ़ी में दर्ज किया 2 डिग्री पारा

 पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के चलते बढ़ी ठंड

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में बुधवार को कड़ाके की ठंड रही. राज्य में पचमढ़ी सबसे ठंड़ा रहा, जहां तापमान दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई है. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के सभी जिलों में ठंड का असर अब तेज हो गया है.  राज्य में बुधवार सुबह ठिठुरन भरी रही, हालांकि धूप भी खिली. दोपहर को धूप में तेजी रही. साथ ही ठंडी हवाएं भी चलती रही. राजधानी में सुबह और रात के समय ठंड का खासा असर दिखाई दे रहा है. आज बुधवार को भी सुबह के वक्त ठंड रही, जबकि दोपहर को तेज धूप से ठंड का असर कम हुआ, मगर शाम को ठंड ने फिर अपना असर दिखाया. मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी के चलते राज्य में ठंड बढ़ने के साथ तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. राज्य में पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के शहडोल, उज्जैन संभागों के जिलों में सामान्य से कम तापमान रहा. होशंगाबाद संभाग के जिलों में सामान्य से काफी कम तापमान रहा, जबकि चंबल संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक तापमान रहा. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहा और आगामी 24 घंटों के दौरान इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार राज्य के होशंगाबाद और जबलपुर संभागों के जिलों में शीतलहर चलने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में पचमढ़ी में सबसे कम न्यूनतम तापमान 2 डिग्री दर्ज किया गया. प्रदेश भर में फिलहाल मौसम इसी तरह का बना रहेगा, ठिठुरन का असर सभी जिलों में दिखाई देगा.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें