मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में एक बार फिर अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वाला गिरोह सक्रिय है. पुलिस ने एक ऐसे ही गिरोह का भंडाफोड़ करते हए तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक पिस्टल और दो देशी कट्टे जब्त किए है. पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग शहर में अवैध हथियारों को बेचने की फिराक में घूम रहे है. इस सूचना के आधार पर पुलिस ने संत रविदास नगर में दबिश देकर तीन लोगों को पकड़ा. तलाशी लेने के दौरान उनके पास एक अवैध पिस्टल और दो देशी कट्टे मिले. इसके अलावा उनके पास इन हथियारों में इस्तेमाल करने के लिए जिंदा कारतूस भी आरोपियों के पास से पुलिस ने जब्त किए है. एएसपी ने बताया कि माणक चौक पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी ये हथियार कहां से लाए थे और किसे इसकी सप्लाई करने वाले थे.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें