रविवार, 31 दिसंबर 2017

किसानों की अनदेखी की सरकार ने

अजय सिंह 
नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में किसानों की अनदेखी के चलते वर्ष 2017 किसानों के लिए हताशा और निराशा भरा रहा है. किसानों को लेकर की गई घोषणाएं भी अब तक पूरी नहीं हो सकी हैं. वर्ष 2017 में प्रदेश की कृषि विकास की पोल खोल दी है. सिंह ने कहा कि मंदसौर गोली कांड के बाद मुख्यमंत्री ने किसानों को लेकर विलेज सेंटर, किसान बाजार, राज्य भूमि उपयोग परामर्श सेवा, खसरा खतौनी की नकल वर्ष में एक बार नि:शुल्क घर पर उपलब्ध, मूल्य स्थिरीकरण कोष, कृषि उत्पाद लागत एवं विपणन आयोग, उड़द, तुवर और मूंग की खरीदी समर्थन मूल्य पर करने और अमूल मॉडल पर प्रदेश में दूध की खरीदी किए जाने की घोषणाएं की थी.वर्ष 2017 बीत गया लेकिन इन घोषणाओं पर अमल तक प्रारंभ नहीं किया गया. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें