गुरुवार, 28 दिसंबर 2017

गायों की मृत्यु की जांच के लिए दल का गठन

मध्यप्रदेश के आगर-मालवा जिले के सुसनेर स्थित सालरिया गो-अभयारण्य हेतु संबंधित ठेकेदार द्वारा खराब भूसा सप्लाई किये जाने एवं गो-वंश की मृत्यु के संबंध में  कलेक्टर  अजय गुप्ता ने वस्तुस्थिति की जांच हेतु अपर कलेक्टर एन.एस. राजावत की अध्यक्षता में 3 सदस्यीय दल गठित किया है. दल में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुसनेर-नलखेड़ा व प्रबंधक पशु प्रजनन क्षेत्र आगर  एम.एस.पटेल सदस्य के रूप में रहेंगे.    कलेक्टर गुप्ता ने जांच दल को भूसे की गुणवत्ता, गो-अभ्यारण्य में हो रही गौ-वंश की असामयिक मृत्यु के कारणों को जानना, गो-अभ्यारण्य में नियुक्त अधिकारी, कर्मचारी का गो-अभ्यारण्य मुख्यालय पर निवासरत रहना, गो-अभ्यारण्य के प्रबंधक में शिथिलता, गो-वंश को ठंड के प्रकोप से बचाने हेतु गो-अभ्यारण्य में किये प्रबंध इत्यादि सुसंगत बिन्दुओं पर विस्तृत जांच कर प्रतिवेदन 07 दिवस में कार्यालय कलेक्टर में प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया है.  उक्त संबंध में किसी भी सामाजिक संस्था, निकाय, संगठन, आमजन इत्यादि 28 दिसम्बर 2017 से 3 जनवरी 2018 तक कार्यालयीन समय 10.30 बजे से 5.30 बजे के मध्य कार्यालय अपर कलेक्टर के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष रख सकते है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें