पूर्व मुख्यमंत्री ने पुलिस पर साधा निशाना
 |
| बाबूलाल गौर |
यूपीएससी की छात्रा से हुए गैंगरेप मामले में अदालत के फैसले के बाद मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर ने भोपाल पुलिस पर सवाल खड़े किये हैं. गौर ने भोपाल पुलिस पर निशाना साधते हुए उसे महिलाओं से जुड़े मामलों में सतर्कता बरतने की नसीहत दी है. गौरतलब है कि भोपाल गैंगरेप मामले में त्वरित फैसला देते हुए कोर्ट ने पुलिस की लापरवाही की ओर इशारा किया था. इसी मुद्दे को आधार बनाकर गौर ने कहा है कि, 'कोर्ट के आदेश में पुलिस की लापरवाही पर टिप्पणी की गई है, ऐसे में जरूरी है कि पुलिस सतर्क रहे और दुष्कर्म के मामलों में तुरंत रिपोर्ट लिखे.' गौर ने लापरवाही के लिए पुलिस पर निशाना साधा वहीं कोर्ट के फैसले की जमकर तारीफ की है. प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया है. बताना जरूरी है कि कोर्ट ने इस मामले में बहुत तेजी से सुनवाई करते हुए मात्र 52 दिनों में चारों दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें