मध्यप्रदेश शासन द्वारा मध्यप्रदेश राज्य सिलाई कला मण्डल के अध्यक्ष और सदस्यों को मनोनीत कर दिया गया है. इनका कार्यकाल 2 वर्ष का होगा. नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा मध्यप्रदेश राज्य सिलाई कला मण्डल के अध्यक्ष पद पर सुनील महेश्वरी तहसील नसरुल्लागंज जिला सीहोर को मनोनीत किया गया है. इसी प्रकार राजेन्द्र कुमार नामदेव निवासी कटरा बाजार मीराबाई धर्मशाला के पास मैहर जिला सतना को उपाध्यक्ष तथा आर.डी. नामदेव जी-7 राजघाट कॉलोनी दतिया, रामेश्वर नामदेव बताशा वाली गली, रामपुरा, सागर और चंद्रकांती नामदेव वार्ड-3 गंजबासौदा जिला विदिशा को सदस्य मनोनीत किया गया है. इनका कार्यकाल 2 वर्ष या अन्य आदेश जारी होने तक निर्धारित किया गया है.बुधवार, 31 जनवरी 2018
सुनील मध्यप्रदेश राज्य सिलाई कला मण्डल में अध्यक्ष
मध्यप्रदेश शासन द्वारा मध्यप्रदेश राज्य सिलाई कला मण्डल के अध्यक्ष और सदस्यों को मनोनीत कर दिया गया है. इनका कार्यकाल 2 वर्ष का होगा. नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा मध्यप्रदेश राज्य सिलाई कला मण्डल के अध्यक्ष पद पर सुनील महेश्वरी तहसील नसरुल्लागंज जिला सीहोर को मनोनीत किया गया है. इसी प्रकार राजेन्द्र कुमार नामदेव निवासी कटरा बाजार मीराबाई धर्मशाला के पास मैहर जिला सतना को उपाध्यक्ष तथा आर.डी. नामदेव जी-7 राजघाट कॉलोनी दतिया, रामेश्वर नामदेव बताशा वाली गली, रामपुरा, सागर और चंद्रकांती नामदेव वार्ड-3 गंजबासौदा जिला विदिशा को सदस्य मनोनीत किया गया है. इनका कार्यकाल 2 वर्ष या अन्य आदेश जारी होने तक निर्धारित किया गया है.किसान का बेटा पढ़ेगा यूटीएस आस्ट्रेलिया में
मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के विकासखण्ड श्योपुर के छोटे से ग्राम बगडुआ निवासी किसान हरिमोहन जाटव का बेटा मान सिंह जाटव अब यूनिवर्सिटी आॅफ टेक्नोलोजी सिडनी आस्ट्रेलिया में पढने के लिए जाएगा. यह संभव हुआ है, छात्र की मेहनत और म.प्र. शासन की विदेश में उच्च शिक्षा अध्ययन योजना से. आदिम जाति कल्याण विभाग अंतर्गत आयुक्त अनुसूचित जाति विकास भोपाल द्वारा उक्त योजना में विदेश में अध्ययन हेतु 9 लाख 66 हजार 704 रुपए की छात्रवृत्ति स्वीकृत की गई है. ग्राम बगडुआ निवासी मान सिंह जाटव के पिता श्री हरिमोहन जाटव एक लघु कृषक है उनके पास मात्र 3 बीघा जमीन है. जिस पर खेती कर वह अपने पांच सदस्यीय परिवार का भरण पोषण करते है. उक्त छात्र के पिता श्री हरिमोहन जाटव एवं माता श्रीमती गीता बाई दोनो ही अनपढ है लेकिन उन्होने शिक्षा के महत्व को समझते हुए अपने बच्चों को पढाने में कोई कोर कसर नही छोडी. शुरू से ही मेधावी रहे छात्र मान सिंह जाटव ने प्राइमरी की शिक्षा ग्राम बगडुआ में ही हांसिल की तथा मिडिल शिक्षा समीपवर्ती ग्राम सोईकलां से पूरी करने के बाद श्योपुर स्थित शासकीय उत्कृष्ट हायर सेकेण्डरी स्कूल से हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी की परीक्षा क्रमश: 75 एवं 67 प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण की. इसके उपरांत शासकीय इंदिरा गांधी इंजीनियरींग कॉलेज सागर से इलेक्ट्रीकल में बीई की डिग्री प्राप्त की गई. वर्ष 2017 में प्रवेश परीक्षा के माध्यम से मान सिंह जाटव का चयन आस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी आॅफ टेक्नोलोजी सिडनी में कंप्यूटर कंट्रोल इंजीनियरिंग के मास्टर डिग्री पाठ्यक्रम के लिये हुआ लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण होनहार छात्र मान सिंह जाटव का विदेश जाकर अध्ययन करना एक सपना ही था. इस सपने को साकार करते हुए म.प्र. शासन की विदेश में उच्च अध्ययन योजना के तहत छात्रवृत्ति उपलब्ध कराई गई है. मान सिंह के परिवार में उसके अलावा 2 भाई और है. शासन की इस सहायता से छात्र के परिवार में प्रसन्नता व्याप्त है. मानसिंह ने बताया कि यूटीएस आस्ट्रेलिया में 2 साल कंप्यूटर कंट्रोल इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री करने के बाद वह अपने देश भारत में ही कंप्यूटर के क्षेत्र मे कार्य करेंगे.
जल संरक्षण की दिशा में संयुक्त प्रयास किए जाएंगे
मध्यप्रदेश के भिंड कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी ने कहा है कि केन्द्र एवं राज्य सरकार के माध्यम से जल संरक्षण की दिशा में नियमित प्रयास किए जाते है. जिसमें शासन प्रशासन के अलावा समाज की भी महति भूमिका है. इसलिए आगामी ग्रीष्मकाल को ध्यान में रखते हुए जल संरक्षण की दिशा में सभी के सहयोग से संयुक्त प्रयास किए जावेंगे. वे आज जिला स्तरीय मीडिया संवाद कार्यक्रम को स्थानीय मधुवन होटल में संबोधित कर रहे थे. कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार सत्यनारायण शर्मा, अनिल शर्मा, रामानंद सोनी, राकेश शर्मा, बृजेन्द्र सिंह चौहान, दीपक चौधरी, सहायक संचालक जेपी राठौर, जिले के प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया के समस्त ब्यूरो प्रमुख, जिला प्रतिनिधि उपस्थित थे.
कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी ने कहा कि भिंड जिले में विगत वर्ष के दौरान औषत वर्षा से आधी वर्षा हुई थी. जिसके कारण ग्रीष्काल मौसम में नलजल योजना एवं हैण्डपंपो का जल स्तर नीचे चला जाता है. इसलिए आगामी ग्रीष्मकाल को ध्यान में रखते हुए पेयजल के समुचित प्रबंध करने की दिशा में जल संरक्षण आवश्यक है. उन्होंने कहा कि कोटा बेराज से आने वाली चंबल नदी के माध्यम से जिले के करीबन 60 प्रतिशत येरिया में फसलो को पानी की सुविधा प्रदान की जाती है. शेष क्षेत्र में निजी बोरो के माध्यम से पानी दिया जाता है. इसलिए आगामी ग्रीष्म के मौसम में सभी के सहयोग से पेयजल संरक्षण की दिशा में प्रयास किए जावेंगे. कलेक्टर ने कहा कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के माध्यम से जिले के ऐसे क्षेत्र जहां पानी की आवश्यकता पडेÞगी. उन क्षेत्रो में नलजल योजना एवं हैण्डपंपो का खनन कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि हम सभी को ग्रीष्मकाल के मौसम में पानी का सदउपयोग करना होगा. जिससे पेयजल संरक्षण को गति मिलेगी. साथ ही खेत का पानी खेत में और घर का पानी आंगन में की दिशा में भी प्रयास करने होंगे. इन प्रयासों में शहरी एवं ग्रामीणजनों की सहभागिता आवश्यक है. उन्होंने कहा कि वाटर हारवेस्टिंग सिस्टम को निजी क्षेत्र में अपनाया जा सकता है. जिससे पानी की समस्या से निजात पाने में सहायता मिलेगी. उन्होंने कहा कि समाज को सही दिशा दिखाने में मीडिया की महति भूमिका है. जिसमें प्रिन्ट, इलेक्ट्रोनिक एवं शोसल मीडिया जिले में सकारात्मक सोच के साथ अच्छा कार्य कर रही है. जिससे घटना, दुर्घटना और प्रशासन की छवि निखार रही है. वरिष्ठ पत्रकार सत्यनारायण शर्मा ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि जनसंपर्क विभाग के माध्यम से मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित करने की पहल की गई है. जिसके कारण पत्रकारों में मनोवल और उत्साह बडेगा. साथ ही प्रजांतत्र के चौथे स्तंभ के महत्ता बलवती होगी. उन्होंने कहा कि जिले में आत्महत्या जैसी प्रवृत्ति को रोकने की दिशा में मीडिया की महति भूमिका है. जिसमें समाज को आयना दिखाया जाकर इस बुराई को दूर किया जा सकता है.

फर्जी लोकायुक्त अधिकारी रिश्वत लेते पकड़ाया
मध्यप्रदेश के इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार को एक फर्जी लोकायुक्त अफसर को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. आरोपी शासकीय स्कूल में लेखापाल है.एसपी लोकायुक्त दिलीप सोनी ने बताया कि शासकीय प्रेस के एक कर्मचारी ने शिकायत की थी कि शासकीय ग्रामोदय स्कूल का लेखापाल के.के. दुबे उसे लोकायुक्त जांच के नाम पर डरा रहा है. पांच लाख रुपए की मांग भी कर रहा है. शिकायतकर्ता ने बताया कि वह अपने आपको लोकायुक्त अफसर बताता है. इस जांच के बाद लोकायुक्त पुलिस ने लेखापाल को पकड़ने के लिए जाल बिछाया. शिकायतकर्ता ने दुबे से बात की और कहा कि उसके पास इतने रुपए नहीं है. 11 हजार रुपए में सौदा पक्का हुआ. बुधवार सुबह जैसे ही 11 हजार रुपए शासकीय प्रेस पर लेखापाल ने लिया पहले से ही खड़े लोकायुक्त टीम ने उसे पकड़ लिया. लेखापाल ने लोकायुक्त टीम को भी धौंस दी. कहा कि वह लोकायुक्त अफसर है. टीम ने असली लोकायुक्त पुलिस होने की बाद कही तो वह भौचक्का रह गया. उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
नौकरी छोड़ अपनाई उद्यानिकी
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्षेत्र और राष्ट्रीय स्तर की कंपनी में शिखर पद पर कार्य कर चुके अमर सिंह सेंगर को जीवन में स्थिरता और प्रगति शासकीय योजना से मिली है. हितग्राही अमर सिंह सेंगर ने बताया कि वह स्वंय पहले मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ के न्यूज वर्ल्ड में स्टेट कॉर्डिनेटर थे फिर मेनकाइंड फार्मा कंपनी में रिजनल हेड का दायित्व निभाया है इस दौरान मैंने मालवा क्षेत्र में भ्रमण के दौरान देखा कि छोटे-छोटे किसान शासकीय योजनाओं का लाभ लेकर एक सीजन में एक से दो लाख का मुनाफा कमा लेते थे और उन्हें इधर-उधर भटकने तथा कंपनी के वरिष्ठ की बाते सहने की आवश्यकता नही थी. उनकी कार्यप्रणाली ने मुझे खेती की ओर अग्रसर किया. उद्यानिकी विभाग की योजनाओं में मेरे जीवन में प्रगति और भ्रमण में स्थिरता लाई. सेंगर ने चर्चा के दौरान बताया कि कंपनी से त्यागपत्र देने के उपरांत मुझे जो राशि मिली उससे मैंने बैस नदी के किनारे जमीन खरीदी और उसे खेती बाडी के रूप में उन्नत करने लगा. इस कार्य में उद्यानिकी विभाग मित्र और जीवन साथी साबित हुआ है. उद्यानिकी विभाग के द्वारा पहले मुझे ट्रेक्टर फायनेंस किया गया. जिसकी नियमित किश्ते जमा कराने के उपरांत पॉली हाउस के लिए वित्त पोषण किया गया है. एक एकड़ में बनाए गए पॉली हाउस की कुल लागत 28 लाख थी जिसमें से आधी अनुदान राशि उद्यानिकी विभाग द्वारा प्रदाय की गई है. शासकीय योजनाओं और मेरी लगन ने जीवन को प्रगति के सोपान में अग्रसर किया है. अब मैं नियत समय पर घर पहुंचकर अपने बच्चों को टाइम दे रहा हूं. जहां पहले दिन-रात मुझे कंपनियों के काम अथवा खबरे कव्हरेज के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता था जिसमें अब स्थिरता आई है. आमदनी भी पहले से अधिक होने लगी है. हितग्राही ने बताया कि टमाटर से दो लाख 80 हजार, भिंडी से नब्बे हजार का एवं बरवटी से पचास हजार का फायदा हुआ. जीवन में हुए परिवर्तन की चर्चा करते हुए उन्हें बताया कि पहले कंपनी के लिए काम करते थे डेढ दो करोड का काम करने पर सलाना सात-आठ लाख का पैकेज मिलता था. अब स्थिति बदल गई है. सूट टाई को छोड़कर देशी किसान के रूप में आ गए है अंग्रेजी की जगह अब हिन्दी भाषा में काम हो रहा है. और अब मेरे पास युवाजन आते है जिन्हें मैं उद्यानिकी क्षेत्र में हो रहे परिवर्तन से अवगत कराते हुए उन्हें स्वंय की खेतीबाडी करने हेतु प्रेरित कर रहा हूं.
समुदाय की सोच बदलने यूनिसेफ दे रहा प्रशिक्षण
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ग्रामो में बन रहे शौचालयों का उपयोग ग्रामीणजन स्वेच्छा से करें. इसके लिए यूनिसेफ के 4 प्रशिक्षक, विकासखंड पार्टी के ग्रामीण आजीविका मिशन के 28 समुदाय स्रोत समन्वयक एवं क्लस्टर स्रोत समन्वयक को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दे रहे है. आरसेटी बड़वानी में बुधवार को इस प्रशिक्षण का शुभारंभ जनपद पंचायत पाटी के सीईओ अभिषेक त्रिवेदी द्वारा किया गया. यह प्रशिक्षण यूनिसेफ के स्वच्छ भारत मिशन के राज्य सलाहकार पलाश सारंगी एवं साबिर खान, मध्य प्रदेश राज्य स्रोत समन्वय सुश्री निशा परनामी एवं नागेश्वर धनंजय दे रहे हैं. यूनिसेफ की टीम द्वारा समुदाय संचालित स्वच्छता विधि के इस प्रशिक्षण में ग्रामीण आजीविका के समुदाय स्रोत समन्वयक तथा क्लस्टर स्रोत समन्वयकों को कहानियों, खेल-खेल के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जा रहा है. जिससे देखने वाला सहज मन से इस अभियान से जुड़ सकें. तीन दिवसीय प्रशिक्षण में प्रशिक्षित यह 28 स्रोत समन्वयक अपने-अपने ग्रामों, क्लस्टरो के मास्टर ट्रेनर के रूप में कार्य करेंगे. इनका मुख्य काम होगा कि अपने ग्राम-क्लस्टर की स्व सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षित करें. जिससे वह अपने घर, परिवार, ग्राम के सदस्यों के दिल,दिमाग में स्वच्छता का संदेश अंकित कर सके. जिससे ग्रामो, घरों में बने शौचालय का उपयोग शत-प्रतिशत ग्रामीण जन करने लगे.
सिंधिया को भाजपा ने दिया झटका
मध्य प्रदेश में मुंगावली और कोलारस विधानसभा उपचुनाव के पहले भाजपा ने कांग्रेस को एक बड़ा झटका दिया है. सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के अशोक नगर से सांसद प्रतिनिधि केपी यादव ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है. केपी यादव के साथ उनकी पत्नी अनुराधा यादव भी भाजपा में शामिल हो गई हैं. उपचुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया बनाम शिवराज सिंह चौहान मुकाबले में भाजपा ने कांग्रेस को करारा झटका दिया है. के.पी. यादव और अनुराधा यादव दोनों गुरुवार को आधिकारिक तौर पर शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होंगे.शिवपुरी के कोलारस उपचुनाव में सिंधिया बनाम शिवराज घमासान के बीच भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जैन ने एक इमोशनल कार्ड खेला है. भाजपा प्रत्याशी ने कहा है कि उन्हें शिवराज कैबिनेट में मंत्री और सिंधिया घराने से जुड़ी यशोधराराजे सिंधिया के आशीर्वाद से टिकट मिला है.
जनता को खिलौना समझकर फैसले ले रही है शिवराज सरकार
आम आदमी पार्टी ने बुधवार को प्रदेश में डीजल-पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ अनूठा प्रदर्शन किया. पार्टी ने बोर्ड आॅफिस चौराहे पर साइकिल रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम प्रशासन को पत्र सौंपा और साइकिल भेंट की. साथ ही नुक्कड़ नाटक के जरिये भाजपा सरकार की नीतियों के असर को दर्शाया. प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी के भोपाल जिला संयोजक और लोकसभा प्रभारी अवधेश पुरोहित ने कहा कि शिवराज सिंह सरकार जनता को खिलौना समझ रही है. इसीलिए वह पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी जैसे फैसले ले रही है. जब प्रदेश में पेट्रोल के दाम 60 रुपए थे, तो मुख्यमंत्री ने साइकिल चलाई थी. अब दाम 80 रुपए हैं, तो ऐसे में सीएम को खिलौना साइकिल भेट कर हम अपनी भावनाएं प्रदर्शित कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की मांग है कि सरकार जनता की तकलीफों के प्रति गंभीर हो और उसे खिलौना न समझे और जल्द पेट्रोल-डीजल के कर में कटौती की जाए. इस दौरान बोर्ड आॅफिस चौराहे पर हाथ ठेले पर साइकिल रखकर प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन के बाद पार्टी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़े, लेकिन पुलिस ने व्यापमं चौराहे के करीब उन्हें रोक लिया. इसके बाद पार्टी की ओर से अवधेश पुरोहित ने खिलौना साइकिल और सीएम के नाम पत्र प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा. पत्र देने से पहले उसे पढ़कर सुनाया गया.
बांटे बैलगाड़ी के लाइसेंस
आम आदमी पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं ने नुक्कड़ नाटक ये है शिवराज के विकास मॉडल का भविष्य के जरिये भविष्य की झलक दिखाई. इसमें व्यंग्य के माध्यम से सरकार के फैसले पर करारा प्रहार किया गया. नाटक में मुख्यमंत्री को घोषणावीर के तौर पर दिखाया गया. इसके बाद आरटीओ अधिकारी को बैलगाड़ी और घोड़ागाड़ी के लाइसैंस बांटते दिखाया गया था. आम आदमी भी इसमें घोड़ा चलाने और बैलगाड़ी चलाने के लाइसैंस बनवा रहा था, लेकिन इसमें भी भ्रष्टाचार और अफसरशाही से परेशान था. नाट्य आलेख सचिन श्रीवास्तव ने लिखा था. नाटक का निर्देशन निशांत गंगवानी ने किया. अभिनेताओं में आशीष, ज्ञानेंद्र, विवेक, जयेंद्र, अंकित आदि शामिल थे.

एकजुट होकर कांग्रेस ने दिखाई ताकत, किया शक्ति प्रदर्शन
उपचुनाव के लिए नामांकन भरवाने पहुंचे कांग्रेस के दिग्गज
प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने आज फिर उपचुनाव में प्रत्याशियों के नामांकन भरवाने के दौरान एकजुट होकर एकता का संदेश दिया, वहीं भाजपा को अपनी ताकत भी दिखाने का प्रयास किया. कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं ने आगामी चुनाव में भाजपा का प्रदेश से जाना तय बताया, वहीं कहा कि उपचुनाव में जनता भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को करार जवाब देगी.मध्यप्रदेश में मुंगावली और कोलारस विधानसभा के उपचुनाव को लेकर आज से राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ, सुरेश पचौरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांतिलाल भूरिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया और नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह के अलावा अन्य नेता और विधायक आज एक मंच पर दिखाई दिए और कोलारस से घोषित प्रत्याशी महेन्द्र यादव के नामांकन भराने के वक्त शक्ति प्रदर्शन किया. सभी नेताओं ने पहले बदरवास पहुंचकर रैली निकाली और सभा की. इसके बाद यादव का नामांकन भरवाने पहुंचे. यहां पर सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि अटेर और चित्रकूट से शुरू हुआ कांग्रेस की जीत का बिगुल अब मुंगावली और कोलारस में भी बजेगा. उन्होंने कहा कि, 24 फरवरी से प्रदेश में भाजपा की विदाई की शुरूआत हो जाएगी. गुटबाजी की खबरों के बीच कांग्रेस एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगी. वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी ने कहा कि, मुंगावली और कोलारस उपचुनाव में कांग्रेस की जीत तय है. उन्होंने कहा कि, अटेर और चित्रकूट से बीजेपी की हार शुरू हो गई है. पचौरी ने विधानसभा उपचुनाव को चुनाव से पहले का सेमी फाइनल बताया. पचौरी ने भी सिंधिया के सुर में सुर मिलाते हुए कहा कि भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है और प्रदेश में कांग्रेस का आना और बीजेपी का जाना तय है. कांग्रेस के दोनों स्थानों मुंगावली और कोलारस के प्रत्याशियों ने आज अपना पर्चा दिग्गज नेताओं की उपस्थिति में भर दिया. इसके साथ ही दोनों स्थानों पर चुनावी माहौल भी गर्मा गया है.
देवर-भाभी के बीच मुकाबला
कांग्रेस द्वारा मुंगावली में बृजेन्द्र यादव को प्रत्याशी बनाने के बाद भाजपा द्वारा बाई साहब यादव को प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद यहां पर मुकाबला रोचक होने की संभावना बढ़ गई है. दोनों ही दलों ने यादव बाहुल इस इलाके में एक ही परिवार, कुंटुब और एक ही गांव के निवासियों को मैदान में उतार दिया है. कांग्रेस उम्मीदवार की छवि जहां क्षेत्र में किसान नेता की है, वहीं भाजपा प्रत्याशी बाई साहब के पति स्वर्गीय देशराजसिंह यादव तीन बार विधायक रह चुके हैं. इसके अलावा वे खुद जिला पंचायत अध्यक्ष हैं.वहीं उनके बेटे अजय प्रताप अशोक नगर मंडी अध्यक्ष हैं. मुंगावली में भाजपा को प्रत्याशी घोषित किए जाने के साथ ही भीतरघात की आशंका भी बढ़ गई है.
मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने पहुंचे कांग्रेसियों से झूमाझटकी
दिव्यांगों की मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने पहुंंचे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की झूमाझटकी हो गई. पुलिस ने कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री निवास की ओर जाने से रोक दिया. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की. राजधानी में अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन करने वाले दिव्यांगों की मांगों के समर्थन में आज युवा कांग्रेस के मोनू सक्सेना के साथ कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री निवास के घेराव की चेतावनी दी थी. इसके बाद आज सुबह से ही पुलिस प्रशासन वहां तैनात था. सुबह जब कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री निवास की ओर घेराव के लिए जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक दिया. इस दौरान पहले तो पुलिस ने समझाइश दी, मगर कार्यकर्ता नहीं माने. इस दौरान पुलिस से बातचीत करते हुए युवा कांग्रेस नेता मोनू सक्सेना के नेतृत्व में कार्यकर्ता बेरियर तोड़कर मुख्यमंत्री निवास की ओर बढ़ने का प्रयास करने लगे, मगर पुलिस ने उन्हें रोका. जब कार्यकर्ता नहीं माने और वे बेरियर फांदकर जाने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया. इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी भी हुई. उल्लेखनीय है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आज मुख्यमंंत्री निवास का घेराव दिव्यांगों की मांगों के समर्थन एवं दिव्यांगों द्वारा नीलम पार्क में दिए जा रहे धरने के दौरान मंगलवार को उन पर हुई पुलिस कार्यवाही के विरोध में किया था. पुलिस ने मंगलवार को प्रदर्शन कर रहे दिव्वयांगों को जब वे रैली के रुप में मुख्यमंत्री निवास की ओर जा रहे थे, तो जबरिया रोका और मारपीट कर उन्हें जेल में बंद कर दिया था.पंचायत मंत्री ने तीन माह में मांग पूरी करने का दिया आश्वासन
डेढ़ महीने से लगातार धरना देकर प्रदर्शन कर रहे दिव्यांगों को आज बुधवार को राहत मिली. पंचायत मंत्री गोपाल भार्गव ने आज दिव्यांगों से मुलाकात की. उन्होंने दिव्यांगों को आश्वासन दिया कि उनकी सभी जायज मांगे 3 माह के अंदर पूरी कर दी जाएंगी. मंत्री ने मुलाकात में दिव्यांगों ने शिकायत भी की कि पुलिस द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया. पुलिस का रवैया ठीक नहीं था. मंत्री से चर्चा के बाद आश्वासन मिलने पर दिव्यांगों ने धरना समाप्त कर दिया. वहीं दिव्यांगों ने यह चेतावनी भी दी कि अगर तीन माह के अंदर उनकी मांगें पूरी नहीं की गई तो वे फिर सड़कों पर उतरेंगे. इस बार वे नीलम पार्क के बजाय श्यामला हिल्स पर धरना देंगे और बड़ा आंदोलन करेंगे.
सुपर 5000 योजना से लाभ लेकर आगे बढ़ रही हैं रामानन्दी
रामानन्दी के पिता नाथुलाल कुमावत मिस्त्री का कार्य करते है. रामानन्दी के 3 छोटे भाई-बहन हैं जिनमें वह सबसे बड़ी है. रामानन्दी के पिता एक पंजीकृत निर्माण श्रमिक है. रामानन्दी ने अथक परिश्रम कर कक्षा 12वीं में उच्च अंकों के साथ सुपर 5 हजार में जगह बनाई तथा मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा संचालित सुपर 5 हजार योजना के अंतर्गत 25 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि सहायक श्रमायुक्त कार्यालय, मंदसौर से प्राप्त की. इस योजना से रामानन्दी के सपनो को एक उड़ान मिल चुकी है. अब अपने भविष्य को उज्जवल करने लिए निरन्तर प्रयासरत है. रामानन्दी ने बताया कि उनकी मां सब्जी बेचने का कार्य करती हैं तथा पिता मिस्त्री हैं. आर्थिक समस्याओं के चलते पिताजी ने आगे पढ़ाने में असमर्थता व्यक्त की, परन्तु सुपर 5 हजार योजना से प्राप्त राशि से वह आगे पढ़ पा रही है. वर्तमान में वह पी.जी. कॉलेज मंदस.र में बी.कॉम तृतीय वर्ष में अध्ययनरत है औरर साथ ही प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी भी कर रही है. इस योजना का लाभ लेने के बाद रामान्नदी अब एक अच्छी शिक्षक बनना चाहती है. शिक्षक बन कर वह अपने छोटे भाई बहनों को तथा पिछड़े बच्चो को शिक्षा से जोड़ना चाहती है.
साधना बनीं आप की महिला शक्ति संगठन की अध्यक्ष
आम आदमी पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई ने मिशन विस्तार के तहत महिला शक्ति संगठन की नई टीम की घोषणा की. इसमें साधना पाठक को अध्यक्ष मनोनीत किया गया है. प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना बदलाव की कोई भी लड़ाई नहीं लड़ी जा सकती. मध्यप्रदेश की महिलाओं ने हर बदलाव में आगे बढ़कर नेतृत्वकारी भूमिका निभाई है और अब जबकि सभी पर प्रदेश को बदलाव के पथ पर ले जाने की ऐतिहासिक जिम्मेदारी है, तो ऐसे में वे एक बार फिर रास्ता दिखाएंगी. महिला शक्ति संगठन की नव नियुक्त अध्यक्ष साधना पाठक वरिष्ठ अधिवक्ता हैं और पिछले 20 सालों से महिला सशक्तिकरण को लेकर लगातार कार्यरत हैं. साधना जी अनेक सामाजिक संगठनों से जुड़ी रही हैं और विभिन्न जनहित के मुद्दे उठाती रही हैं. साधना जी पिछले 3 साल से आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश की लोकपाल भी थीं. महिला शक्ति के अन्य पदाधिकारियों में शैली राणावत उपाध्यक्ष (प्रभारी-इंदौर जोन), विजया देवड़ा उपाध्यक्ष (प्रभारी-उज्जैन जोन) और मनीक्षा सिंह तोमर उपाध्यक्ष (प्रभारी-ग्वालियर जोन) को जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा लोकसभा प्रभारी के तौर पर सरिता बिसेन (बालाघाट), निवेदिता गंभीर (उज्जैन), राजिंदर कौर (मंदसौर), कविता राठौड़ (देवास), रमा देवी धुर्वे (मंडला), प्रियंका राजा बुंदेला (टीकमगढ़) और कमलेश सिंह ठाकुर (खजुराहो) को कार्यभार सौंपा गया है. इसी तरह विधानसभा प्रभारी के तौर पर सुशीला परिहार (करेरा), ज्योति कुशवाह (मुरैना), लेखा कुशवाह (विजयपुर), रुक्मणी देवी (बुधनी)बबली शर्मा (बुधनी, सह प्रभारी), मंजू कोरी (पश्चिम जबलपुर), शकुंतला अवस्थी (पन्ना) को नियुक्ति किया गया है. इसके अलावा अन्य लोकसभा क्षेत्रों एवं विधानसभाओं की टीम की घोषणा भी जल्द की जाएगी.
भाजपा ने घोषित किए समन्वय विभाग के 52 जिला संयोजक
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नंदकुमार सिंह चौहान एवं प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत की सहमति से भाजपा सुशासन तथा केन्द्र राज्य शासकीय कार्यक्रम समन्वय विभाग के प्रदेश संयोजक बाबूलाल जैन ने 52 जिलों के जिला संयोजकों की घोषणा कर दी है. घोषित किए जिला संयोजकों में अछुदानंद त्रिवेदी श्योपुर, दीनदयाल मंगल मुरैना, सुरेन्द्र जैन भिंड, भानू जैन ग्वालियर नगर, राजीव दुबे ग्वालियर ग्रामीण, रामजी खरे दतिया, अजय जुनेजा शिवपुरी, कृष्णमुरारी सोनी गुना, अमरजीत छाबड़ा अशोकनगर, तेजसिंह सागर, सतेन्द्र गठन टीकमगढ़, अमित पटैरिया छतरपरु, रविराज सिंह यादव पन्ना, कृपाशंकर गौतम रीवा, विजय तिवारी सतना, आनंद बिहारी मिश्रा सीधी, सतोष वर्मा सिंगरौली, दुर्गाप्रसाद तिवारी शहडोल, अनिल गुप्ता अनुपपूर, दिवाकर सिंह चंदेल उमरिया, विवेक अग्रवाल जबलपुर नगर, शारदा प्रसाद दुबे जबलपुर ग्रामीण, सत्यनारायण अग्रहरी कटनी, गंगा तिवारी डिण्डोरी, नीरज मरकाम मण्डला, भारती पारधी बालाघाट, ढालसिंह बिसेन सिवनी, भगवानदास राय नरसिंहपुर, चन्दन साहू होशंगाबाद, प्रदीप गौर हरदा, कांतिलाल यादव बैतूल, सुमित पाण्डेय भोपाल नगर, कुलदीप शर्मा बैरसिया भोपाल ग्रामीण, शिवराज सिंह यादव विदिशा, रवि मालवीय सीहोर, सुरेश शर्मा राजगढ़, रमेश भारद्वाज इंदौर नगर, शिसोर जैन खण्डवा, अश्विनी शिवहरे बुराहानपुर, हरेसिंह चावड़ा खरगौर, मोहन गोले बडवानी, गोविंद कापड़िया अलीराजपुर, भंवरसिंह गेहलोद झाबुआ, करण सिंह पंवार धार, विमल पगारिया उज्जैन नगर, लालसिंह राणावत उज्जैन ग्रामीण, लक्ष्मीकांत माहेश्वरी शाजापुर, नरेंद्र पाल सिंह जादौन आगर,जुगनु गोस्वामी देवास, दिनेश शर्मा रतलाम, मदनलाल राठौर मंदसौर,राधेश्याम मण्डवारिया को नीमच जिले का जिला संयोजक मनोनीत किया है.
पंचायतों का मूल अनुदान युक्ति-संगत बनाने की जरुरत: भार्गव
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव ने केन्द्र सरकार से आग्रह किया है कि पंचायतों को मिलने वाले मूल अनुदान को युक्ति-संगत बनाने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा है कि ऐसा करने से छोटी पंचायतों को अधोसंरचना निर्माण के लिए अधिक राशि प्राप्त हो सकेगी. भार्गव नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय पंचायती राज सम्मेलन में मध्यप्रदेश के संदर्भ में चर्चा कर रहे थे. राष्ट्रीय पंचायती राज सम्मेलन की अध्यक्षता केन्द्रीय पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने की. सम्मेलन में विभिन्न राज्यों के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री तथा राज्यों के वित्त आयोग के अध्यक्षों ने भाग लिया. सम्मेलन के आयोजन का मुख्य उद्देश्य केन्द्र शासन को राजस्व प्राप्ति उपरांत राज्यों को दी जाने वाली राशि के मानक और वितरण के प्रभावी मापदण्ड निर्धारित करना रहा. राष्ट्रीय सम्मेलन में बताया गया कि भारत शासन द्वारा 15वाँ वित्त आयोग गठित किया जा चुका है. इस आयोग की अनुशंसाएं वर्ष 2020 से क्रियान्वित की जाएंगी. सम्मेलन में जानकारी दी गयी कि 14वें वित्त आयोग में मध्यप्रदेश की पंचायतों को मूल अनुदान के रूप में 12,200 करोड़ रुपए तथा परफार्मेंस ग्रांट मद में 1355 करोड़ रुपए की राशि प्रावधानित रही है. यह राशि सीधी ग्राम पंचायतों द्वारा व्यय की जाती है.
पारिश्रमिक भुगतान समय पर नहीं करने पर दंड ब्याज लगेगा
राशि का उपयोग मछुआ कल्याण के लिए किया जाएगा
मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास मंत्री अंतर सिंह आर्य की अध्यक्षता में मत्स्य महासंघ की काम-काज समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि अनुबंधग्रहिता द्वारा मत्स्याखेट पारिश्रमिक राशि का भुगतान समय पर नहीं किया जाता है तो उस दशा में सप्ताह के अंत से देय राशि पर 3 प्रतिशत मासिक की दर से दंड ब्याज की वसूली महासंघ द्वारा की जाएगी. महासंघ द्वारा इस राशि का उपयोग मछुओं के कल्याण के लिए किया जाएगा.बैठक में तय किया गया कि निविदा प्रक्रिया में लेटर आफ आफर जारी करने के बाद यदि संबंधित अनुबंधग्रहिता अनुबंध निष्पादन के लिए उपस्थित नहीं होता है तो ऐसे निविदाकारों को एक वर्ष की अवधि के लिए काली-सूची में डाला जाएगा. इसके कारण वे आगामी एक वर्ष की अवधि में महासंघ के किसी भी जलाशय की निविदा कार्यवाही में भाग नहीं ले सकेंगे. बैठक में जानकारी दी गई कि जनश्री बीमा योजना के स्थान पर अब प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ दिया जाएगा. इसमें सामान्य मृत्यु पर 2 लाख रुपए तथा दुर्घटना से मृत्यु पर मछुआ परिवार को दो लाख की अतिरिक्त बीमा राशि उपलब्ध करवाई जाएगी. बैठक में मत्स्य महासंघ के जलाशयों से आखेटित मत्स्य विक्रय के लिये निष्पादित अनुबंध एवं अन्य अनुबंधों से संबंधित आर्बिट्रेशन प्रकरणों में विवाद की स्थिति में म.प्र. सहकारी सोसायटी अधिनियम-1960 की धारा-64 के प्रावधान अनुसार आर्बिट्रेशन की कार्यवाही करने का निर्णय लिया गया. इसके अतिरिक्त मत्स्य महासंघ की प्रचलित मत्स्य बीज संचय नीति में परिवर्तन, नील-क्रांति योजना के तहत आवंटित राशि से केजो का निर्माण, नौका क्रय एवं बर्फगार निर्माण, हलाली जलाशय में चीतल प्रजाति के मत्स्य बीज के संचयन की प्रगति, मत्स्य महासंघ कर्मियों को 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते की स्वीकृति, प्रोत्साहन राशि, महासंघ कर्मियों को म.प्र. वेतन पुनरीक्षण लागू तथा महिला कर्मियों को प्रसूति अवकाश नब्बे दिवस के स्थान पर 180 दिवस करने पर भी स्वीकृति प्रदान की गई.
राज्य-स्तरीय मछुआ कार्यशाला
मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास मंत्री अंतर सिंह आर्य ने राज्य-स्तरीय मछुआ कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए कहा कि मछुआरों के उत्थान के लिए अप्रैल माह में मछुआ महा-पंचायत का आयोजन किया जाएगा. कार्यशाला का आयोजन मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास एवं मछुआ कल्याण बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में हुआ. मत्स्य-पालन मंत्री आर्य ने कहा कि इस कार्यशाला के माध्यम से मछुआरों के हित संरक्षण और चलित योजनाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए प्राप्त सुझावों पर विचार-विमर्श कर सही निर्णय लिया जाएगा.
गति से क्वालिटी खराब न हो जाए
मध्यप्रदेश मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के प्रबन्ध संचालक संजय गोयल ने मध्यप्रदेश के हरदा कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में कंपनी के जारी कार्यो की समीक्षा की. गोयल द्वारा प्रधानमंत्री सौभाग्य योजनान्तर्गत जिले में दिए जा रहे कनेक्शन के बारे में पूछताछ की. कलेक्टर अनय द्विवेदी भी बैठक में मौजूद थे. गोयल द्वारा कंपनी के उप महाप्रबंधक से मजरे टोलों में दिए गए कनेक्शन की जानकारी प्राप्त की. टिमरनी डीसी के जेई ने बताया कि टिमरनी अंतर्गत तीन मजरे टोलों पर कार्य होना है. उन्होने जेई से काम की प्रोग्रेस एवं उसकी गुणवत्ता की जानकारी प्राप्त की. कलेक्टर द्विवेदी द्वारा अवगत कराया गया कि ठेकेदार द्वारा वोल्डर नहीं भरकर गड्डे खोदकर पोल रखकर मिट्टी भर दी गई है. इस पर गोयल द्वारा ठेकेदार को नोटिस जारी कर पेमेन्ट काटने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया. करताना डीसी के जेई ने बताया कि करताना अंर्तगत 9 मजरे टोले है जिसमे फरवरी तक कार्य पूर्ण हो जावेगा. इस पर श्री गोयल द्वारा कहा गया कि गति से यह नहीं हो कि क्वालिटी खराब हो जाए. कार्य की क्वालिटी की ओर भी ध्यान दे. खिरकिया डीसी के 9 मजरे टोले, सिराली के 5 मजरे टोले, रहटगांव में 5 मजरेटोले एवं हरदा नार्थ में 27 मजरेटोले पर कार्यप्रारम्भ न होने पर गोयल द्वारा पेरेलल कार्य चलाए जाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया. उन्होने ठेकेदार को टीम बढ़ाकर कार्य प्रारम्भ के निर्देश दिये. गोयल द्वारा रेवेन्यु कलेक्शन की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि सभी लोग ये देख ले कि 10 प्रतिशत टेरीफ में बढ़ोत्तरी हुई है. इनपुट भी बड़ा हुआ है. यदि आप क्षमता नहीं भी बढ़ाते है तो आपका कलेक्शन 20 प्रतिशत तक बढ़ सकता है. छोटे किसानों को परेशान न करें जो सक्षम है उन पर कार्यवाही करें.
उन्होने जिले में बंद ट्रांसफार्मर की समीक्षा करते हुए कहा कि किसान परेशान होते है आप जो सक्षम है उन्हें टारगेट करें एसीडीसी की लिस्ट निकाले, जो सक्षम है, बड़े है उन्हें जिम्मेदारी लेने को कहे. इस अवसर पर द्विवेदी द्वारा ऐसे बकायादारों की सूची उपलब्ध कराने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिये है. सिराली डीसी के जेई द्वारा बताया गया कि 2 ट्रांसफार्मर बंद है एक में 2013 के बाद से पेमेन्ट नहीं हुआ, अब तक साड़े तीन लाख रुपए 10 किसानों पर बाकी है. इस पर श्री गोयल द्वारा शिविर लगाकर समस्या का निराकरण करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया. बैठक में गोयल द्वारा ट्रीपिंग, शहर में बिजली प्रदाय की स्थिति की जानकारी प्राप्त की गई. उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यदि आप काम का परमीट देते है तो प्लान करके दे. प्लान का मतलब एक समय पर दो तीन काम एक साथ दे. गोयल द्वारा ग्राम पंचायत में शिविर लगाकर कनेक्शन उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया उन्होंने कहा कि जिस दिन टीम जाए वहीं स्वीकृति दे और गाँव के सरपंच को 100 प्रतिशत कनेक्शन हेतु प्रमाण पत्र भी दे. उन्होने कहा कि आपको ध्यान देकर कार्य करना है रीवेन्यु कलेक्शन भी करना और काम भी करना है. जो भुगतान दे सकते है, उन्हें टारगेट करें, अभी फसल भी आना है. कोशिश ये करना है कि हर घर बिजली हो. उन्होने निर्देशित किया कि जिन गाँवों में 100 प्रतिशत कनेक्शन होना है वहाँ स्मार्ट मीटरिंग का कार्य किया जाये. उन्होने कहा कि सभी अधिकारी अच्छी तरह से कार्य करें. जनता को समस्या न आए.

मंगलवार, 30 जनवरी 2018
भाजपा ने मुंगावली, कोलारस के लिए तय किए प्रत्याशी
भारतीय जनता पार्टी ने आगामी 24 फरवरी को होने वाले कोलारस और मुंगावली उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार फाइनल कर लिए हैं. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निवास पर आज मंगलवार को हुई भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में कोलारस से देवेन्द्र जैन और मुंगावली से बाई साहब यादव के सिंगल नामों के प्रस्ताव केन्द्रीय चुनाव समिति को भेजने का फैसला किया है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने बताया कि इन दो सिंगल नामों का पैनल केन्द्रीय चुनाव समिति को भेजा जा रहा है. इन दोनों उम्मीदवारों के नामों की औपचारिक घोषणा दिल्ली से जल्द ही की जाएगी. कोलारस के उम्मीदवार देवेन्द्र जैन पूर्व विधायक हैं और क्षेत्र में बड़े व्यापारियों में इनकी गिनती होती है. विवादों का देवेन्द्र जैन के साथ शुरू से ही नाता रहा है. ऐसे में देवेन्द्र को उम्मीदवार बनाने से पार्टी को नुकसान होने की संभावना है. मुंगावली में भाजपा ने सहानभूति कार्ड खेला. बाई साहब यादव पूर्व विधायक राव देशराज सिंह यादव की पत्नी हैं. साथ ही वह जिला पंचायत अध्यक्ष भी हैं.
27 नवीन ग्रामों के बनेंगे अधिकार अभिलेख
राज्य शासन द्वारा नवीन ग्रामों के अधिकार अभिलेख तैयार करने के निर्देश दिये गये हैं. अभिलेख तैयार करने के लिए संबंधित जिले के अधीक्षक भू-अभिलेख को प्राधिकृत अधिकारी नामजद किया गया है. मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले की तहसील श्योपुर के नवीन ग्राम नीमदा के सहराना, छोलघटा, शालापथ, हरनामचंद का टपरा, कल्याणपुरा, बहरामपुरा, चीमलका, ढीम चौतरा, मथुरा का सहराना, दीतपुरा, रामनगर, कोल्हूखेड़ा, मालीबाड़ी, बड़ौद तहसील के नवीन ग्राम रोहणी, सोनीपुरा, तहसील बीरपुर के नवीन ग्राम हिण्डोली का सहराना, काउपुरा, अम्बाकापुरा, चकचांदरखाँ, बडेरे, पाचैयापुरा, लीलधा, अनीद, जोमा का पुरा और ग्राम दरिगंवा तथा रतलाम जिले की तहसील पिपलौदा के नवीन ग्राम सेमलिया के अधिकार अभिलेख बनाने के निर्देश दिये गये हैं.पुलिस अधिकारियों को फायनेंस कंपनी की ऋण योजनाओं की दी जानकारी
माइक्रो फाइनेंस इंस्टीट्यूशन्स एवं एनबीएफसी द्वारा भोपाल रेंज के पुलिस अधिकारियों के लिए दो दिवसीय ओरिएंटेशन सेमीनार का आयोजन किया गया. इस सेमीनार का शुभारंभ आईजी भोपाल रेंज जयदीप प्रसाद द्वारा आज मंगलवार को किया गया. सेमीनार में माइक्रो फाइनेंस इंस्टीट्यूशन्स एवं एनबीएफसी अधिकारियों ने फाइनेंस कंपनियों द्वारा दिए जाने वाली विभिन्न ऋण एवं अन्य सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारियां दी. सेमीनार में एडीजी साइबर पुरुषोत्तम शर्मा ने साइबर क्राइम एवं बैंकिंग फ्रॉडों पर लगाम कसने के सुझाव दिए.इस अवसर पर एसपी पुलिस हेड क्वाटर राजेश सिंह चंदेल, एएसपी महेन्द्र जैन, शालिनी दीक्षित, आरएस प्रजापति समेत कई पुलिस अधिकारी उपस्थित थे.नेकी की दीवार बन रही गरीबों का सहारा
मध्यप्रदेश के मुख्तियारगंज जिला उमरिया में एक जरूरी काम से आये सतना निवासी मोहम्मद चांद खाँ ठण्ड से परेशान थे. उनके पास इतने पैसे भी नहीं थे कि वह कोई वूलन स्वेटर, कोट आदि खरीद कर ठण्ड से बचाव कर पायें. इसी दौरान आनंदक और नेकी की दीवार के स्वयंसेवक दीपम दर्दवंशी की उन पर नजर पड़ी.
दीपम ने चाँद खाँ से जब गर्म कपड़ों के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि वह सतना के रहने वाले हैं. इस शहर में जरूरी काम से आये हैं. उनके पास ठण्ड से बचाव के लिये कपड़े नहीं हैं और न ही इतने पैसे हैं कि नये कपड़े खरीद सकें. दीपम चाँद खाँ को नेकी की दीवार ले गये और कहा कि वह अपनी पसंद का कपड़ा ले सकते हैं. पहले तो चाँद खाँ को संकोच हुआ, लेकिन जब दीपम ने बताया कि नेकी की दीवार में संग्रहित किये गये कपड़े ऐसे ही जरूरतमंदों के लिये हैं और आप उसके सच्चे हकदार हैं तो उनकी झिझक दूर हुई. चाँद खाँ ने अपनी फिटिंग का एक वूलन कोट निकाला और तत्काल पहन लिया. कोट पहनकर ठंड से बचाव का उन्होंने इंतजाम कर लिया. इसका अहसास चाँद खाँ के चेहरे पर यह कहते हुए झलक पड़ा यह तो वास्तव में नेकी की दीवार है, हम गरीबों का सहारा भी है.
चाँद खाँ ने बताया कि वह लोगों को इस तरह के कोट पहने देखा करते थे तो उनकी भी इच्छा होती थी कि वह भी ऐसा कोट पहनें. आखिर खुदा ने उन्हें ऐसा मौका दिया. कोट पहनने के बाद चाँद खाँ ने दीपम से पूछा कि इसकी कीमत भी देना होगी. दीपम ने उन्हें बताया कि यह पूरी तरह नि:शुल्क है, यह किसी के द्वारा दान किया गया है, जो किसी जरूरतमंद को दिया जाना है. नेकी की दीवार संचालित कर गरीबों को उनकी जरूरत के कपड़े दिये जा रहे हैं. इस पर चाँद खाँ अपनी विशिष्ट शैली में जमीन पर बैठे और उन्होंने जिला प्रशासन और सरकार के लिये अल्लाह से दुआ माँगी.उमरिया जिले में नेकी की दीवार काफी लोकप्रिय हो रही है. रोजाना 25-30 जरूरतमंद अपनी जरूरत का सामान प्राप्त कर रहे हैं. नागरिक भी सहयोग करने में पीछे नहीं हैं और नेकी की दीवार में भरपूर सहयोग दे रहे हैं.

गांधी जी के जीवन दर्शन से सीख लेकर चुनौतियों का सामना करें
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा है कि गांधीजी का संपूर्ण जीवन एक आंदोलन की तरह था. उन्होंने कहा कि आज हमारी संस्कृति और परम्पराओं को बचाने की चुनौती है. इन चुनौतियों का सामना हमें महात्मा गांधी के जीवन दर्शन से सीख लेकर और आदर्शों पर चलकर ही करना है. राज्यपाल ने गांधी भवन में महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही. राज्यपाल श्रीमती पटेल ने महात्मा गांधी की मूर्ति पर सूत की माला पहनाकर श्रद्धांजलि दी और पुष्पांजलि अर्पित की.
राज्यपाल पटेल ने कहा कि गांधीजी के सत्य, अहिंसा और सर्वधर्म समभाव के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं. आज के दिन, महात्मा गांधी को हमारी सच्ची श्रद्धाँजलि यही होगी कि हम सब मानवता की रक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय एकता और प्राचीन भारतीय संस्कृति को मजबूत बनाने का संकल्प लें. महात्मा गांधी के आदर्शों को आत्मसात करें. उन्होंने कहा कि गांधी जी जीवन भर उस सत्य के आग्रही रहे जिसे वे ईश्वर मानते थे. वे कहा करते थे 'पहले मैं समझता था कि ईश्वर ही सत्य है, अब समझ गया हूँ कि सत्य ही ईश्वर है. गांधीजी का सत्याग्रह इसी ईश्वर की आराधना थी. अहिंसा के इस पुजारी ने जीवन में जो आलोक बिखेरा था, वह आज भी मनुष्यता के मार्ग को आलोकित कर रहा है. राज्यपाल श्रीमती पटेल ने कहा कि मुझे गर्व है कि मेरा संबंध भी महात्मा गांधी की जन्म स्थली गुजरात से है.
राज्यपाल ने इस अवसर पर उपस्थित छात्र-छात्राओं को अपने पास बुलाकर बापू के जीवन के बारे में बोलने के लिए प्रोत्साहित किया. इस पर छात्र-छात्राओं ने खुले मन से सबके सामने अपनी बात कही. राज्यपाल ने गांधीजी की पुण्य तिथि पर आयोजित चित्रकला और ज्ञान प्रतियोगिता में विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया.इस अवसर पर गांधी भवन ट्रस्ट के सचिव दयाराम नामदेव, ट्रस्टी महेश सक्सेना, स्कूलों के छात्र-छात्राएं और बापू के अनुयायी उपस्थित थे.

शिक्षकों तथा बच्चों की उपस्थिति आॅनलाइन दर्ज होगी
मध्यप्रदेश में आगामी 1 अप्रैल से एम-शिक्षा मित्र मोबाईल एप के माध्यम से कर्मचारियों, शिक्षकों एवं बच्चों की उपस्थिति आॅनलाईन दर्ज की जाएगी. साथ ही बच्चों की उपस्थिति के आधार पर मध्यान्ह भोजन की भी आॅनलाईन मॉनीटरिंग होगी. इस संबंध में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से निर्देश दिये गये हैं कि समस्त संकुल प्राचार्य, बीआरसी, बीईओ एवं जनशिक्षक अपने अधीनस्थ कर्मचारी के मोबाईल नंबर को समय-सीमा में पोर्टल पर अपडेट कराएं. एम-शिक्षा मित्र मोबाईल एप प्रतिदिन शिक्षकों की उपस्थिति को आॅनलाईन दर्ज करना, समस्त अवकाश एवं आकस्मिक अवकाश को प्रतिदिन दर्ज करना, सायकिल मैपिंग करना, एस एम सी के कार्य, प्रतिभा पर्व की जानकारी दर्ज करना, कर्मचारियों द्वारा स्वयं ई-सर्विस बुक अपडेट करना, शाला निरीक्षण की एंट्री करना, छात्रों की प्रतिदिन उपस्थिति दर्ज करना तथा मध्यान्ह भोजन की प्रतिदिन जानकारी भरने की सुविधा रहेगी. उपरोक्त जानकारी को प्रतिदिन मोबाईल एप के माध्यम से अद्यतन कर सकेंगें.
भोपाल को स्वच्छ बनाएंरखने में सभी का सहयोग जरूरी
भोपाल को स्वच्छ रखने के लिए सभी लोगों का सहयोग जरूरी है. सभी लोगों को मिलकर प्रयास करना होगा तभी हम भोपाल को स्वच्छ रख सकते हैं. उक्ताशय के निर्देश संभागायुक्त अजात शत्रु श्रीवास्तव ने आज संभागायुक्त कार्यालय में सम्पन्न नगर निगम की बैठक में दिए. बैठक में कलेक्टर डॉ. सुदाम खाडे, आयुक्त नगर निगम प्रियंका दास सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे. बैठक में संभागायुक्त श्रीवास्तव ने कहा कि भोपाल को स्वच्छ रखने के लिए सभी लोगों को मिलजुलकर प्रयास करना पड़ेगा और अपना सहयोग भी देना पड़ेगा. इसकी शुरूआत हमें अपने घर से ही करनी पड़ेगी. उन्होंने कहा कि गीले और सूखे कचरे को अलग अलग देना होगा. यह स्वच्छता के प्रति जागरूकता और उत्साह पैदा करने के लिए एक व्यापक प्रयास है. संभागायुक्त श्रीवास्तव ने कहा कि स्वास्थ्य के लिए स्वच्छता जरूरी है. कचरे का लॉजिकल डिस्पोज करना है जिसके लिए विभिन्न कालोनियों में पीट (खाद ईकाई) बनाई जायेगी जिसमें गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग एकत्रित किया जायेगा. जिससे सूखे कचरे से खाद और गीले कचरे से गैस व लाईट तैयार होगी. संंभागायुक्त श्रीवास्तव ने कहा कि स्वच्छता के प्रति सभी को जागरूक रहना होगा और स्वच्छता का कड़ाई से पालन करना पड़ेगा. बैठक में विभिन्न कालोनियों से आये रहवासियों ने अपनी समस्याओं से संभागायुक्त को अवगत कराया. संभगायुक्त ने रहवासियों से कहा कि अपने अपने मोबाइल में स्वच्छ एप डाउनलोड करें और जहां भी कचरा पड़ा हो उसका फोटो एप पर डालें. नगर निगम द्वारा अधिकतम 12 घंटे के भीतर कचरा साफ किया जायेगा.
आधुनिक नर्सरी में बदली जाएंगी 100 उद्यानिकी नर्सरियां
प्रदेश में किसानों की आय दोगुनी करने के मकसद से किसानों को परम्परागत फसल गेहूं और सोयाबीन के अलावा अन्य उद्यानिकी फसल लेने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है.वर्ष 2007 में फल-पौधों का रकबा 47 हजार 856 हेक्टेयर हुआ करता था. वह बढ़कर वर्ष 2017-18 में एक लाख 34 हजार 604 तक पहुंच गया है. इसी तरह ड्रिप एरीगेशन 500 हेक्टेयर में होता था, वह अब बढ़कर 21 हजार 456 हेक्टेयर हो गया है. स्प्रिंकलर से सिंचाई 60 हेक्टेयर में हुआ करती थी, वह बढ़कर वर्ष 2017 में 97 हजार 135 हेक्टेयर हो गयी है.प्रदेश में कोल्ड-स्टोरेज क्षमता में भी वृद्धि हुई है. वर्ष 2007 में कोल्ड-स्टोरेज क्षमता 2 लाख मीट्रिक टन के करीब थी, जो वर्ष 2017 में बढ़कर करीब 9 लाख 50 हजार मीट्रिक टन तक पहुंच गई है. प्रदेश में कोल्ड-स्टोरेज में प्याज भण्डारण की क्षमता एक दशक पहले तक न के बराबर थी, जो वर्ष 2017 तक 5 लाख मीट्रिक टन भण्डारण तक पहुंच गई है. प्याज भण्डारण के लिए प्रदेश में 1528 भण्डार-गृह बनाए गए हैं. किसानों को उद्यानिकी फसलों को लेने के लिए तकनीकी ज्ञान एवं प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है. अब प्रदेश में 600 हेक्टेयर रकबे में पाली-हाउस, 150 हेक्टेयर में शेडनेट-हाउस और 5 लाख हेक्टेयर में प्लास्टिक माल्चिंग का उपयोग किसानों द्वारा किया जा रहा है. उद्यानिकी फसलों का भोजन में पौष्टिक तत्वों की पूर्ति, कृषकों की नगद आय बढ़ाने और विदेशी मुद्रा अर्जित करने के साथ-साथ पर्यावरण में सुधार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान है.
सरकारी रोपणियों में प्रशिक्षण की सुविधा
उद्यानिकी विभाग द्वारा 51 जिलों में 307 नर्सरियां संचालित की जा रही हैं. इन नर्सरियों का किसानों को प्रशिक्षण देने के लिए भी उपयोग किया जा रहा है. विभाग ने इन नर्सरियों को उन्नत करने का कार्यक्रम तैयार किया है. वर्ष 2018 में 100 नर्सरियों को आधुनिक तकनीक के साथ उन्नत किया जाएगा.
मध्यप्रदेश में होगा आम आदमी का राज: आलोक अग्रवाल
आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश के अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने मेहगांव में जन-आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आज मध्यप्रदेश में हर तरफ लूट मची है ,भ्रष्टाचार के कारण आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है , चाहे युवा हो या किसान,महिलाएं हों या बुजुर्ग हर कोई इस भृष्ट व्यवस्था से त्रस्त है. बिजली महंगी होती जा रही है, किसानों को न सिचाईं के लिए पानी मिल रहा है न मुआवजा मिल रहा है , युवाओं को रोजगार की कोई व्यवस्था नही है और ना ही उन्हें भत्ता दिया जा रहा है. अभी गोहद से आते वक्त चक तुकेंडा गाँव के कुछ बुजुर्ग महिलाओं और विकलांग व्यक्ति से बात हुई तो उनको पेंशन तक नही मिल रही है और मिल भी रही है तो 150 से 300 रुपये वो भी कभी कभी. अब मध्यप्रदेश की राजनीति आम आदमी को अपने हाथ मे लेनी होगी ,आज भिंड जिले में मेहगांव से इसकी शुरूआत की जा रही है ओर सभी विधानसभाओं में यह क्रांति पहुंचाने का काम आप कार्यकतार्ओं को करना है. भिंड जिले में ताकतवर लोगों की राजनीति खत्म कर अब आम आदमी की राजनीति शुरू होगी.
पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव हिमांशु कुलश्रेष्ठ ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट हो कर आम जनता के हितों के लिए संघर्ष करें ,यह जनता ही आप को अपना प्रतिनिधि बनाएगी , किसी से डरने की आवश्यकता नही है हमारा नेतृत्व अरविन्द केजरीवाल और आलोक अग्रवाल जी जैसे लोग कर रहे हैं जिन्होंने अपना सारा जीवन आम लोगों की सेवा में लगा दिया और इस व्यवस्था को बदलने में अपना सबकुछ दांव पर लगाने भी हमें तैयार रहना होगा. रैली को लोकसभा प्रभारी दिलीप मिश्रा ने भी संबोधित किया . पार्टी ने रैली निकाल कर कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा.

भोपाल सहित 15 जिला रोजगार कार्यालय बनेंगे प्लेसमेंट सेंटर
जिला रोजगार कार्यालयों का आधुनिकीकरण और उन्नयन कर इन्हें प्लेसमेंट सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा. पहले चरण में भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रीवा, ग्वालियर, सागर, उज्जैन, होशंगाबाद, शहडोल, धार, खरगौन, देवास, सिंगरौली, सतना और कटनी कुल 15 जिलों के रोजगार कार्यालयों का आधुनिकीकरण किया जायेगा. आधुनिकीकरण पीपीपी मोड में होगा. तकनीकी शिक्षा स्कूल शिक्षा एवं श्रम राज्य मंत्री दीपक जोशी ने कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिये.
जोशी ने मंत्रालय में प्रोजेक्ट का प्रेजेंटेशन देखा और जरूरत के अनुसार सभी स्वीकृतियां समय-सीमा में देने के निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि जिस मद में जितना बजट है, उसका सदुपयोग करें. जोशी ने कहा कि बजट लेप्स नहीं होना चाहिये. उन्होंने मुख्यमंत्री कौशल संवर्धन और कौशल्या योजना में प्रशिक्षण जल्द शुरू करने के निर्देश भी दिये. बैठक में बताया गया कि प्लेसमेंट सेंटर में 2 काउंसिलिंग रूम, 2 इंटरव्यू रूम और एक कम्प्यूटर लैब भी रहेगी. स्थान की उपलब्धता के आधार पर इसमें परिवर्तन हो सकेगा. सेंटर में युवाओं को प्लेसमेंट से संबंधित तैयारी करवायी जायेगी. इन आधुनिक रोजगार कार्यालयों कम प्लेसमेंट सेंटर के माध्यम से 6 महीने में लगभग 25 हजार युवाओं को प्लेसमेंट देने का लक्ष्य है.
पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल 2 फरवरी को उज्जैन आएंगी
देश की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल 2 फरवरी को उज्जैन आयेंगी तथा यहां 4 फरवरी तक रुकेंगी. जिला सत्कार अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार पाटिल 2 फरवरी शुक्रवार को सायं 6.15 पर उज्जैन आयेंगी तथा यहां रात्रि विश्राम करेंगी. पाटिल 3 एवं 4 फरवरी को दोपहर 11 बजे से 3 बजे के बीच होटल शांति पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगी. पाटिल 5 फरवरी सोमवार को पूर्वान्ह 11.30 बजे उज्जैन से इन्दौर के लिए प्रस्थान करेंगी.जनसुनवाई के आवेदनों का निराकरण कर, आवेदक को लिखित में सूचित करें
मध्यप्रदेश के नीमच जिले के कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंहने निर्देश दिए है कि सभी विभागों के अधिकारी जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का तत्परतापूर्वक निराकरण कर, की गई कार्यवाही की लिखित सूचना, संबंधित आवेदक को प्रदान कर, प्राप्ति रसीद प्राप्त करें. यदि कोई आवेदक दोबारा जनसुनवाई में आयेगा तो संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी. जनसुनवाई में कलेक्टर ने 119 लोगों से भेंटकर उनकी समस्याएं सुनी और उनका निराकरण करने के निर्देश दिए. जनसुनवाई में कलेक्टर श्री सिंह ने नीमच की छात्रा सुलेखा यादव एवं चेतना कलासे के आवेदन पर जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि वे संबंधित कॉलेज प्रबंधन से छात्राओं को तत्काल बीएड की छात्रवृत्ति का भुगतान दिलाएं. उन्होने आदिम जाति कल्याण को निर्देश दिए, कि वे छात्राओं के छात्रवृत्ति प्रकरण वरिष्ठ कार्यालय से सम्पर्क कर स्वीकृत करवाएं. जनसुनवाई में जीरन के भेरूलाल नायक, मुहडिया के महेश प्रभुलाल खारोल ने सूदखोरों द्वारा परेशान करने सबंधी आवेदन प्रस्तुत किया. जिस पर कलेक्टर ने तहसीलदार नीमच को संबंधित सूदखोरों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए. राजीव नगर नीमच में आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा निर्मित मांगलिक भवन के संचालन संधारण हेतु कलेक्टर ने वार्डवासियों की समिति बनाकर मांगलिक भवन का संचालन संधारण करने के निर्देश न.पा. के सीएमओ को दिए. पालसोडा की सरपंच श्रीमती कैलाशबाई एवं पंचगणों ने पंचायत सचिव द्वारा सहयोग नही करने, पंचायत का ताला नही खोलने एवं ग्राम सभा नही करने संबंधी शिकायत करते हुए सचिवरामचन्द्र सौलंकी का स्थानांतरण करने की मांग की. इस पर कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ को निर्देश दिए कि वे पालसोडा में जाकर ग्रामसभा करलें और ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनका निराकरण करवाए.
राजधानी के कई हिस्सों में छाया धुंआ, लोग हुए परेशान
कचरे की खंती में लगी आग, जहरीले धुंए से लोगों को हुई श्वांस लेने में परेशानीमध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का एक बड़ा हिस्सा जहरीले धुएं और धुंध की चपेट में आ गया. दरअसल आज मंगलवार की सुबह अचानक यहां कचरा डंप करने की जगह भानपुर खंती में आग लग गई, जिसके बाद यहां से उठते जहरीले धुएं और धुंध की चपेट में आसपास के सारे इलाके आ गए. इस धुएं के कारण लोगों को सांस लेने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और इलाके की दृश्यता भी बहुत कम हो गई है.
राजधानी में आज मंगलवार की सुबह आधे शहर में आसमान पर धुंआ देख पहले तो लोग धुंध होने का अंदाज लगा रहे थे, मगर जब धुंए से लोगों को खांसी आने और बेचानी से होने पर पता चला कि यह धुंध हीं, बल्कि कुछ और है. लोगों को सुबह 9 बजे के करीब यह पता चला कि यह धुंआ है, वह भी जहरीला, तो लोग घबराते नजर आए. मगर कुछ ही घंटों में स्थिति साफ हो गई कि राजधानी की भानपुर खंती (जहां कचरा डंप किया जाता है) में बीती रात को आग लग गई, जिसके चलते यह घटना घटित हुई. आग लगने की जानकारी मिलने के बाद नगर निगम का अमला सक्रिय हुआ और 20 से अधिक दमकलों ने मशक्कत कर बंद भानपुर खंती में आग पर करीब 10 बजे काबू पा लिया, इसके बाद शहर में छाया धुंआ भी साफ हुआ. आग के कारण माहोली, करोंद, रुसल्ली, अशोका गार्डन, पंजाबी बाग, मिनाल रेसीडेंसी, भानपुर, अयोध्या बायपास, ऐशबाग, बाग उमराव दूल्हा, बरखेड़ी, भोपाल टाकीज, हमीदिया रोड, शाहजहानाबाद, बुधवारा और कमला पार्क तक धुंए की वजह से विजीबिलीटी शून्य हो गई थी. इसके अलावा नए शहर के एमपी नगर, अरेरा कालोनी आदि में धुंए का असर कम रहा, लेकिन सुबह आठ के बाद जब हवा का रुख बदला तो यहां भी धुआं आ गया. बताया जाता है कि खंती को बंद किए जाने के कारण नगर निगम को आग लगने की जानकारी विलंब से लगी, जिसके कारण आधा शहर धुंए के आगोश में आया. नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के कारणों का पता तो नहीं चला, मगर यह माना जा रहा है कि आग पहले लगी होगी, जो धीरे-धीरे धधक उठी. आग आसपास के रहवासियों द्वारा वहां पर जलाए जाने वाले अलाव या फिर घर में खाना बनाने के बाद आग कचरे की ओर फेंक दिए जाने से लगी हो.
लोगों को याद आया गैस कांड
राजधानी के लोगों को 34 वर्ष पहले हुए गैस कांड की याद आज फिर आ गई, तब भी एमआईसी का ऐसा घुटन भरा धुआं शहर में छाया था. आज भी धुंए को देख लोग इसी तरह परेशान होते रहे. धुंए का असर इतना गहरा था कि सुबह जब लोग नींद से जागे तो घरों के बाहर आ गए. लोग एक दूसरे से फोन पर इस धुएं के बारे में पूछते रहे. निशातपुरा, द्वारका नगर, रेलवे स्टेशन पर तो ये हाल था कि एक फिट दूर तक का दिखाई नहीं दे रहा था. इन इलाकों के कई लोग ज्यादा परेशानी के चलते अपने वाहनों से सुरक्षित स्थानों पर भी निकले. कोच फेक्टरी में आज स्टाफ कम तादात पर पहुंचा.
बंद दरवाजे बनाने की इकाई से खुले प्रगति के रास्ते
मध्यप्रदेश के सतना के सामान्य कारोबारी परिवार के सदस्य आनंद गुप्ता वाणिज्य से स्नातक है और उन्होने प्लाईबुड और हार्डवेयर ट्रेनिंग से अपने व्यवसायिक कैरियर की शुरूआत करने की मंशा बनाई. प्रधानमंत्री का मेक इन इंडिया का नारा उन्हें हमेशा मैनूफैक्चरिंग इकाई स्थापित करने के लिए अभिप्रेरित करता रहा, लेकिन धन की कमी आडे आ रही थी. ऐसे वक्त मे आनंद के लिये मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना कैरियर और भविष्य को उज्जवल करने के लिये सौगात के रूप मे मिली. आनंद गुप्ता ने योजना की जानकारी प्राप्त कर उद्योग विभाग के प्रबंधक पाण्डेय से सम्पर्क किया और इलाहाबाद बैंक सायंकालीन शाखा में राउटेड मैम्ब्रेन डोर निर्माण इकाई के लिए 65 लाख रुपए का प्रोजेक्ट प्रस्तुत कर दिया. एक सप्ताह के भीतर ही उनका प्रकरण बैंक शाखा द्वारा स्वीकृत कर दिया और चार माह के कम समय मे ही आनंद की श्याम डोर सालूशन के नाम की इकाई ने जनवरी 2016 मे उत्पादन भी प्रारंभ कर दिया. आनंद गुप्ता की इकाई मेसर्स श्याम डोर सालूशन के नाम से सतना में मैहर बाईपास पर स्थापित है. जिसमे राउटेड एच.पी.एल. तथा विजन मेम्ब्रेन डोर का उत्पादन होता है. इस इकाई में उन्होने 9 व्यक्तियों को रोजगार भी दिया हुआ है. अभी हाल ही मे उन्होंने अपनी इकाई मे सालिड पी.वी.सी. डोर का निर्माण भी प्रारंभ कर दिया है, जो प्रदेश की इकलौती इकाई होगी. नई इकाई होने के उपरांत भी गत वर्ष के प्रथम 9 महीनों मे लगभग 60 लाख रुपए की दरवाजों की बिक्री की और आज आनंद गुप्ता मेम्ब्रेन डोर निर्माण के क्षेत्र मे बडे खिलाड़ी के रूप मे स्थापित हो चुके है. बाजार मे मिल रहे रिस्पांस से उत्साहित होकर आनंद अब लगभग 3 करोड रुपए के विनियोजन से इस इकाई का विस्तार प्लान कर रहे है। जिसमे बैंक ने भी अपनी सहमति प्रदान कर दी है. आनंद गुप्ता का मानना है कि यदि कुछ करने का हौसला हो तो प्रगति के सारे दरवाजे अपने आप खुल जाते है. शासन की स्वरोजगार की योजनाए भी सारे संसाधन उपलब्ध करा देती है. आनंद गुप्ता ने अपने भतीजे आकाश गुप्ता को भी अपने इस इकाई में सहयोगी के रूप मे शामिल कर लिया है. उनका कहना है कि पंख अपनी जगह वाजिब है मगर हौंसला ही असली उडान देता है.
खेलो इंडिया में मध्यप्रदेश के 90 खिलाड़ी
केन्द्रीय खेल एवं युवा कार्यक्रम कल्याण द्वारा पहली बार 'खेलो इण्डिया' स्कूल गेम्स वर्ष 2018 की वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन 31 जनवरी से नई दिल्ली में शुरू किया जा रहा है. खेल प्रतियोगिता में 16 खेल विधाओं को शामिल किया गया है. प्रतियोगिता में 17 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक-बालिकाएं भाग ले सकेंगे.मध्यप्रदेश से 90 खिलाड़ियों का चयन इस प्रतियोगिता के लिए किया गया है. लोक शिक्षण संचालनालय में प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए आनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अपनाया गया था. खेलो इण्डिया प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी को 8 वर्ष तक 5 लाख रुपए प्रतिवर्ष के हिसाब से स्कालरशिप दी जाएगी. साथ ही चयनित खिलाड़ी के प्रशिक्षण का व्यय केन्द्र सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय द्वारा वहन किया जाएगा. प्रदेश में खेलो इण्डिया स्कूल गेम्स के लिए वर्ष 2017-18 में आयोजित 63वीं राष्ट्रीय शालेय खेल प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर चयन किया गया है.स्कूल गेम्स फेडरेशन आफ इण्डिया (एसजीएफआई) द्वारा संचालित राष्ट्रीय खेल-कूद प्रतियोगिताओं में मध्यप्रदेश का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा है. लगभग 100 से अधिक स्वर्ण-पदक जीतने के साथ ही मध्यप्रदेश का देश में तीसरा स्थान रहा है. स्कूल शिक्षा विभाग की यह बड़ी उपलब्धि रही है. नई दिल्ली में होने वाली प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए मध्यप्रदेश के खिलाड़ी रवाना हो गये हैं
महिलाओं की मुहिम से शराब-मुक्त हुआ रुई ग्राम
मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के रुई गांव में साल भर पहले तक ज्यादातर घरों में शाम होते ही विवाद शुरू हो जाते थे, कारण था 'शराब'. ज्यादातर घरों के पुरुष इस कदर नशे के आदी थे कि कई तो घर का अनाज बेचकर शराब पी जाते थे. गांव में सैंकड़ों शराबी थे और बीस से ज्यादा स्थानों पर अवैध शराब बिकती थी.
रुई गांव की महिलाओं ने गांव को शराब-मुक्त करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत की बैठक में प्रस्ताव रखा कि गांव में जो भी शराब पिएगा या बेचेगा, उस पर जुर्माना लगाया जाएगा. पूर्व सरपंच , रमेश चौहान ने शराबबंदी के निर्णय को सही ठहराया और महिलाओं के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया.रुई गांव की शर्मिला कमल सिंह चौहान अपने अनुभवों को साझा करते हुए बताती हैं कि पहले पति सुबह-शाम नशे में रहते और लड़ते-झगड़ते थे. शराबबंदी के बाद अब वे प्रतिदिन अपने काम पर जाते हैं और दोनों बच्चों को अच्छे कालेज और स्कूल में पढ़ा रहे हैं. शराब की आदत से सामाजिक एवं पारिवारिक बहिष्कार झेल चुके गाव के गणपत सिंह चौहान कहते हैं कि सालभर पहले शराब पीने से 25 लोगों का संयुक्त परिवार परेशान रहता था. नशे के आदी होने से किसी भी पारिवारिक एवं सामजिक कार्यक्रम में नहीं बुलाया जाता था. जब महिलाओं ने शराबबंदी का बीड़ा उठाया तब मैंने भी मन में संकल्प लिया कि अब शराब नहीं पियूंगा और आज तक शराब को हाथ नहीं लगाया. गणपत गर्व से कहते हैं कि अब बेटी की शादी कर रहा हूं. शादी में किसी भी शराबी को नहीं बुलाया और न किसी को शराब पिलाउंगा. उनकी इस पहल से गणपत की पत्नी शांताबाई सबसे अधिक खुश है. रुई गाव के ही मंत्रीलाल चौहान पहले शराब पीने के साथ ही शराब बेचने का भी काम करते थे. कई बार पुलिस ने केस भी बनाया. मंत्रीलाल कहते हैं कि जब गांव की महिलाओं ने शराबबंदी के लिए आवाज उठाई तो बुरा भी लगा, लेकिन फिर परिवार के लोगों ने उनको समझाया कि शराब की लत से कितना नुकसान हो रहा है, तब बात समझ आयी. आज वे किराना दुकान खोलकर परिवार चला रहे हैं. उन्होंने शराब पीना और बेचना दोनों छोड़ दिया है. रुई गाव के थाना प्रभारी संतोष सिसोदिया बताते हैं कि पहले शराब की वजह से आये दिन गांव में विवाद की स्थिति बनती थी. अब शराब की वजह से विवाद नहीं होता है. पुलिस भी लगातार जन-जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक बना रही है.

किसान बन विदेश जाएंगे भाजपा नेता
प्रदेश के किसानों को खेती के गुण और परख सिखाने के लिए भाजपा नेता विदेश जाने वाले हैं. ये नेता सरकारी खर्च पर ब्राजील-अर्जेन्टीना, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलेंड, फ्रांस सहित अन्य देशों में जाकर खेती के गुण सीखेंगे और फिर किसानों को सीखाएंगे. दरअसल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्ष 2013-14 में मुख्यमंत्री किसान विदेश अध्ययन यात्रा शुरू की थी, जिसके तहत प्रदेश में खेती और बेहतर करने के लिए किसानों को विदेश भेजकर खेती, बागवानी, फूड प्रोसेसिंग, पशु पालन, डेयरी विकास के साथ ही अन्य आधुनिक तकनीक सिखाई जाए. इस स्कीम में विदेश जाने वाले किसानों को राज्य सरकार स्टडी टूर के लिए सब्सिडी देती है, जिसमें जनरल कैटेगरी के किसान को 50 प्रतिशत, एससी-एसटी कैटेगरी किसानों को 75 प्रतिशत और छोटे किसानों को 90 प्रतिशत तक यह सब्सिडी दी जाती है. कृषि विभाग के अधिकारियों ने इस योजना का लाभ नई तकनीक सीखने के इच्छुक लोगों को देने की बजाए भाजपा नेताओं को देना शुरू कर दिया, जिससे उन्हें इसका सियासी फायदा मिल सके. इससे पहले नंवबर 2016 में राज्यमंत्री सूर्यप्रकाश मीणा ने अपने बेटे देवेश और भतीजे कृष्णा सहित विदिशा से ही मंत्री के दो और करीबी रंधीर सिंह और महेंद्र सिंह को किसानों के नाम पर हॉलेंड और नीदरलैंड का टूर करवाया था.
किसानों को नाम पर भाजपा नेता उठा रहे फायदा
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता के.के. मिश्रा ने किसानों की इस यात्रा पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि सरकार किसानों का अधिकार छीनकर भाजपा नेताओं को दे रही है. भाजपा नेता किसानों के नाम पर शासकीय योजनाओं का फायदा उठा रहे हैं. मिश्रा ने कहा कि इसके पहले भी उद्यानिकी राज्य मंत्री सूर्यप्रकाश मीणा के पुत्र उन्नत उद्यानिकी के नाम पर विदेश घूम आये हैं, जो किसान अपने ही प्रदेश में सरकार की किसान विरोधी नीति, बुनियादी सुविधाओं के अभाव और कर्ज बोझ के कारण सामान्य खेती ही नहीं कर पा रहे हैं, उनके नाम का उपयोग कर वास्तविक किसानों को धोखा देकर आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, ब्राजील, अजेर्टीना, फ्रांस और तेलअवीव जाने वाले भाजपा नेता, किसानों को कौन सी और कैसी उन्नत खेती का पाठ पढ़ाएंगे?

सोमवार, 29 जनवरी 2018
छात्रावास की छात्राओं से छेड़छाड़, आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के छात्रावास की छात्राओं से छेड़छाड़ करने और धमकाने के मामले को राज्य मानव अधिकार आयोग ने पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) से रिपोर्ट तलब की है. आयोग के जनसंपर्क अधिकारी व अपर संचालक एस.आर. सिसौदिया ने बताया है कि कुछ युवकों द्वारा एम्स के छात्रावास में घुसकर छात्रा के साथ छेड़छाड़ व उन्हें कई तरह से परेशान किए जाने और फिर आने की धमकी दिए जाने की घटना का आयोग ने संज्ञान लिया है. आयोग ने इस मामले में भोपाल के पुलिस उप महानिरीक्षक से रिपोर्ट मांगी है.
आयोग ने भोपाल के आईएसबीटी बस स्टैंड स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय में दो फर्जी गवाहों के सक्रिय होने के मामले को भी संज्ञान में लिया है. आयोग ने इस संबंध में भोपाल जिला पंजीयक से रिपोर्ट मांगी है और पूछा है कि इन फर्जी गवाहों ने कितनी रजिस्ट्री में बतौर गवाह हस्ताक्षर किए हैं. ऐसे अन्य कितने गवाह हैं, जिन्होंने गवाही के रूप में रजिस्ट्री पर पांच या उससे ज्यादा बार हस्ताक्षर किए हैं. शिकायत अगर सही है, तो इसे रोकने के क्या उपाय किए गए हैं. सिवनी जिले के ग्राम रामाटोला निवासी नेशनल कुश्ती खिलाड़ी पुष्पा विश्वकर्मा की कंधे की सर्जरी के लिए शासन को भेजे गए पचास हजार रुपये की आर्थिक सहायता के प्रस्ताव को संबंधित विभाग द्वारा निरस्त कर दिए जाने को भी आयोग ने संज्ञान में लिया है. आयोग ने इस सिलसिले में राज्य के खेल एवं युवा कल्याण निदेशक (संचालक) से रिपोर्ट तलब की है.

आनंदम के तहत अधिकारियों ने चलाया तीर-धनुष
मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में आनंद विभाग के तहत आनंदम बने अधिकारियो ने सोमवार को तीर-धनुष चलाया. इसके लिए कलेक्ट्रेट कार्यालय के विशाल परिसर में 20 मीटर दूर लक्ष्य भेदी फलक स्थापित किया गया था. इस लक्ष्य को भेदने हेतु सभी अधिकारियों को 5-5 तीर दिये गये थे. लक्ष्य पर तीर चलाने वालो में कलेक्टर तेजस्वी एस नायक, पुलिस अधीक्षक विजय खत्री, अपर कलेक्टर रेखा राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीएस बघेल सहित अन्य अधिकारी भी सम्मिलित थे. आनंद हेतु आयोजित इस गतिविधि के तहत अधिकांश अधिकारियो ने 4 फिट व्यास के इस लक्ष्य पर एक-न-एक तीर अवश्य सही लगाया. किन्तु किसी भी अधिकारी का तीर बुल बीच के गोले पर नही लगा. यद्यपि कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के एक से अधिक तीर बुल के बाहर वाले सर्कल में अवश्य लगे. आनंद हेतु आयोजित इस गतिविधि को देख रहे ग्राम के कुछ आदिवासियों ने भी आधुनिक रूप से बने तीर-कमान पर अपना हाथ अजमाया, किन्तु वे भी बीच सेंटर में बने छोटे गोले को भेदने में सफल नही हो सके. जिले में चल रही आनंद विभाग की खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान अब तीर-धनुष की स्पर्धा भी आयोजित कराने के निर्देश कलेक्टर ने आनंद विभाग के नोडल अधिकारी एवं सहायक आयुक्त आबकारी विक्रमदीप सांगर को दिये है. जिससे जिले के मूल निवासियो में सदियों से चली आ रही तीर -धनुष के टेलेंट को निखारा जा सके.
मुख्यमंत्री शिवराजसिंंह अस्वस्थ, दो दिन करेंगे आराम
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तबीयत अचानक बिगड़ गई है, तबीयत बिगड़ने की वजह से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह दो दिन आराम करेंगे. मुख्यमंत्री की तबीयत खराब होने से अगले दो दिन के उनके सभी कार्यक्रम निरस्त किये गये हैं, जिसमें मंगलवार को होने वाली कैबिनेट बैठक भी शामिल है.
बताया जा रहा है कि तबीयत बिगड़ने की वजह से सीएम शिवराज सिंह दो दिन आराम करेंगे. उन्हें पिछले दो दिनों से गले में तकलीफ के साथ ही सर्दी-जुकाम था. इसके बावजूद कार्यक्रमों में व्यस्त रहने की वजह से उन्हें बुखार हो गया. हालांकि शुरूआत में मुख्यमंत्री के केवल सोमवार के कार्यक्रम निरस्त किये जाने की बात कही गई थी. लेकिन, मेडिकल चैकअप के बाद सीएम शिवराज सिंह को दो दिन आराम करने की सलाह दी गई.

मध्यप्रदेश में बढ़े पेट्रोल के दाम
राजधानी भोपाल में आज सोमवार को पेट्रोल के दामों का रिकार्ड टूटा है. दरअसल पेट्रोल और डीजल के दामों में रोज वृद्धि करने का फार्मूले के अनुसार आज सोमवार को शहर में पेट्रोल 78.63 रुपए प्रति लीटर और डीजल 67.53 रुपए प्रति लीटर में बिका है. प्रदेश सरकार द्वारा सड़कों के विकास के नाम पर लगाए गए सेस के चलते राजधानी भोपाल में आज सोमवार सर्वाधिक रेट पर पेट्रोल बिका है. विदित हो कि 16 जून से पेट्रोल और डीजल की कीमतें हर दिन अंतरराष्ट्रीय मार्केट के हिसाब से बदल रही हैं. वर्ष 2018 से हर दिन बढ़ रहे पेट्रोल के दामों में 1 जनवरी से ही कभी 19 पैसे कभी 16 पैसे तो कभी 5 पैसे का हर रोज इजाफा हो रहा था. इस दौरान एक बार भी न तो रेट स्थिर हुए और न ही ऐसा हुआ कि किसी दिन रेट में कमी आयी हो.
आप करेगी 31 को प्रदर्शन
आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार पेट्रोल-डीजल पर सैस लगाकर दामों में इजाफा किया हैे इसके खिलाफ आम आदमी पार्टी ने 19 जनवरी को चेताया था. लेकिन सरकार ने सुध नहीं ली. अब आम आदमी पार्टी 31 जनवरी को प्रदर्शन कर सरकार की पोल खोलेगी. प्रदेश सरकार योजनाओं के नाम पर इस बढ़ोतरी को सही ठहराने की कोशिश कर रही, लेकिन असल में योजनाओं की बढ़ी राशि भाजपा के नेताओं की जेब में जाएगी यह प्रदेश का बच्चा बच्चा जानता है.

नशीले पदार्थो की खरीदी बिक्री पर सख्ती से नियंत्रण करे
मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक निर्णय लेने के लिए कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई है. बैठक में विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य सुरक्षा संबंधी विषयो पर चर्चा की गई एवं आवश्यक निर्णय लिए गये. बैठक में कलेक्टर आशीष सक्सेना ने निर्देश दिये कि बच्चो को नशीले पदार्थो के सेवन में बचाने के लिये स्कूलो एवं अन्य शैक्षणिक संस्थाओं के समीप नशीले पदार्थो की खरीदी बिक्री पर सख्ती से नियंत्रण किया जाए. स्कूली वाहन में सभी सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाए सुनिश्चित की जाए. बच्चों के शैक्षणिक एवं व्यावहारिक ज्ञान के लिए सीबीएसई के अनुसार नियम को फालो करे, विद्यालयों में नियमित रूप से सामान्य विषयो पर काउन्सलिंग करवाएं. किशोरो की सुरक्षा के मामले को लेकर व्यापारी संघ, सामाजिक कार्यकर्त्ता, पेंशनर, मीडिया, निर्वाचित जनप्रतिनिधि की प्रत्येक वार्ड में नगर सुरक्षा समिति, बनाकर निगरानी करे और बच्चों को गलत करने पर टोके, झाबुआ शहर के 5 कि.मी. तक के क्षैत्रफल में नशीली दवाईओ की बिक्री पर नियंत्रण सख्त किया जाये. स्कूलों में प्रेरणा संवाद निरंतर हो. अभिभावक अपने बच्चो के स्कूली बेग की निरंतर चेकिंग करे। स्कूल प्रबंधन भी बच्चो के व्यवहार पर निगरानी रखे यदि बच्चे कुछ गलत, व्यवहार करते है, तो पालको को बताएं. स्कूलों में बच्चो के मोबाईल लाने पर रोक रहे. रात के 10 बजे बाद बच्चे बाईक से घूमते नजर आये तो पुलिस गश्त पर तैनात जवान उन्हे अवश्य टोंके. स्कूल प्रबंधन प्रतिमाह पालक शिक्षक की बैठक आयोजित कर अभिभावक को बच्चे के व्यवहार के बारे में बताये. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया गया कि दवाईयॉं सुरक्षित तरीके से लायसेंसधारी व्यक्ति ही बेच पाये यह सुनिश्चित करे. पुलिस, प्रशासन, मीडिया, शिक्षक, अभिभावक, जनता समन्वित प्रयास करके विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए समन्वित प्रयास करे और बच्चों की गलती के बारे में अभिभावक को बताये. अभिभावक का यह दायित्व है कि वे बच्चे को गलत व्यवहार करने पर टोके और क्या सही है, उन्हे बताये. उन्हें नैतिक मूल्यों की जानकारी दे, अच्छा व्यवहार करना सिखाएं.
शौर्य स्मारक का निर्माण मध्यप्रदेश सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति का फल
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज शौर्य स्थल का भ्रमण कर यहाँ स्थापित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की. प्रमुख सचिव, संस्कृति विभाग मनोज श्रीवास्तव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि स्मारक में सीमा पर सेना और सैनिकों की गतिविधियों को बहुत अच्छे से प्रदर्शित किया गया है ऐसा लगता है कि हम प्रत्यक्ष रूप से सीमा पर सब देख रहे हैं. उन्होंने प्रदेश सरकार की शौर्य स्मारक की स्थापना के लिए प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि यह राज्य सरकार की दढ़ इच्छाशक्ति का प्रमाण है. राज्यपाल ने कहा कि युद्ध और सीमा की गतिविधियों के फोटोग्राफ और चिंत्राकन अनूठा है. प्रदर्शन युद्ध और कश्मीर की सीमा के हालात ऐसे दिखाये गये हैं जिन्हें देखकर सैनिकों के प्रति मन में उत्पन्न भाव हमेशा के लिए बना रहता है. श्रीमती आनंदीबेन ने कहा कि सैनिकों की स्कूलों और कालेजों में विद्यार्थियों से भेंट कराना चाहिए. राज्यपाल ने कहा कि आज हम आजाद देश में चैन से सो रहे हैं वह शहीद सैनिकों के बलिदान का ही फल है. हमारे देश के हर शहीद की शौर्य गाथा हमारे लिए इतिहास है. सभी बच्चों और युवाओं को इस स्मारक को देखना चाहिए. राज्यपाल आनंदीबेन ने कहा कि माता-पिता को बच्चों के साथ इस स्थल को जरूर देखना चाहिए इससे उन्हें देश भक्ति और देशसेवा की प्रेरणा मिल सकेगी. राज्यपाल महोदया ने शौर्य स्थल पर मध्यप्रदेश के शहीदों के गाँवों से लाई गई मिट्टी(शौर्य रज) पर भी पुष्पांजलि अर्पित की.
सीएम हेल्प लाईन के प्रकरणों में उदासीनता बरतने वाले अधिकारियों को जारी करें नोटिस
मध्यप्रदेश के शहडोल के जिला कलेक्टर नरेश पाल ने समय सीमा की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री आॅन लाईन के आवेदन पत्रों की समीक्षा के दौरान नाराजगी व्यक्त करते हुये कहा कि जिन भी अधिकारियों की बिना टीप लिखे शिकायतें ऊपर जा रही हैं यह संबंधित अधिकारियों की उदासीनता को दर्शाता है. इसलिए जिन अधिकारियों की 300 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों का निराकरण नहीं किया है ऐसे अधिकारियों को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश कलेक्टर ने दिये हैं. उक्त निर्देश समय सीमा की बैठक के दौरान कलेक्टर ने दिये. इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एस.कृष्ण चैतन्य, संयुक्त कलेक्टर रमेश सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जयसिंहनगर जवाहर लाल तिवारी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ब्यौहारी जी.सी.डहेरिया, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतपुर सी. एल. चनाप सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे. इसी तरह गोहपारू ई-गर्वनेंश के एजीएम हेमंत चतुवेर्दी को तीन दिन गोहपारू एवं तीन दिन जयसिंहनगर तहसील में कार्य करने के निर्देश दिये तथा ई-गर्वनेंश के जिला प्रबंधक को निर्देशित किया कि जब तक अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जयसिंह नगर और तहसीलदार गोहपारू की उपस्थित प्रमाण पत्र मिलने के पश्चात ही इनका वेतन आहरित करें. उन्होंने शेष बचे भूधारक प्रमाण पत्रों का तत्काल निराकरण कर वितरित कराने के निर्देश अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों को दिये साथ ही रेवन्यू, केश मैनेजमेंट सिस्टम में अभी तक वितरित किये गये भू-धारक प्रमाण पत्रों को अपडेट कराने के निर्देश भी दिये. इसी तरह उन्होने ई-गर्वनेंश के ब्लाक स्तरीय अमले का कार्य संतोष जनक न होने की स्थिति मतें नाराजगी व्यक्त करते हुये निर्देशित किया कि तत्काल आधार सीडिंग करें. कलेक्टर ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा करते हुये धीमी गति के कारण नाराजगी व्यक्त करते हुये महाप्रबंधक उद्योग, एलडीएम, आदिवासी विकास विभाग, पिछड़ा वर्ग, अन्त्यावसायी, ग्रामीण आजीविका मिशन, नगरीय विकास, खादी ग्रामोद्योग, हथकरघा विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि शत-प्रतिशत वित्तीय एवं भौतिक लक्ष्य समय सीमा के अंदर प्राप्त करना सुनिश्चित करें. इसी तरह कलेक्टर ने धान केंद्रो से धान के परिवहन कार्य में अपेक्षित प्रगति न होने पर नाराजगी व्यक्त की. कलेक्टर ने उज्जवला योजना का लक्ष्य समय सीमा में शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश खाद्य नियंत्रक को दिये. कलेक्टर ने ऊर्जा विकास निगम के अधिकारी को निर्देशित किया कि विभागीय योजनाओं का ब्रोसर छपाकर कृषि विभाग को उपलब्ध कराये ताकि किसानों को योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें हितलाभ लेने हेतु प्रेरित किया जा सके. उन्होने कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को निर्देशित किया कि अभी से जल संकट से प्रभावित होने वाले ग्रामों का सर्वे कराकर जल संकट से निपटने हेतु अभी से तैयारी प्रारंभ करना सुनिश्चित करें.
जनसुनवाई में कार्यालय प्रमुख स्वयं बैठें
![]() |
| निशांत वरवड़े |
जैतहरी का बिरहा बैण्ड दल राष्ट्रीय पर्वों में देता है नि:शुल्क सेवा
मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले का गठन 15 अगस्त 2003 को हुआ था. राष्ट्रीय पर्वों स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय अनूपपुर में होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने हेतु पुलिस के पास बैण्ड दल का अभाव था. तत्कालीन पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद मुख्यालय जैतहरी में परम्परागत रूप से शादी-विवाह आदि कार्यक्रमों में बैण्ड बजाने वाले विरहा बैण्ड दल जैतहरी से संपर्क कर इस कार्य हेतु प्रेरित किया गया. उन्हें विधिवत प्रशिक्षण भी दिलाया गया. तब से लेकर आज तक यह बैण्ड दल जिला मुख्यालय में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रमों में राष्ट्रगान तथा देशभक्ति से जुड़े गीतों की प्रस्तुति नि:शुल्क देता चला आ रहा है. विरहा बैण्ड दल के ग्रुप कैप्टन किशोर जो स्वयं रिदम बजाने का कार्य करते हैं का कहना है कि इन कार्यक्रमों में दल की प्रस्तुति भावविभोर कर देती है. यहां जो सम्मान मिलता है, उसकी हम लोग कल्पना भी नहीं करते हैं. हम लोगों में राष्ट्र प्रेम तथा देश के लिए कुछ करने का जज्बा पैदा हो जाता है. अब हम अपने समाज के युवक-युवतियों का दल भी तैयार करने के मूड में है. आगामी वर्ष में नवगठित दल जिला स्तरीय कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देगा. विरहा बैण्ड दल में कक्षा 6 में पढ़ने वाले सूजल ड्रम बजाने का कार्य करते हैं. उनका उत्साह देखते ही बनता है. इसी तरह कक्षा 5 वीं में पढ़ने वाले 13 वर्षीय अभय भी बैण्ड दल में ड्रम बजाकर सुरों को ताल देता है. बैण्ड दल में धनपुरी नगरपालिका में काम करने वाले श्री संदीप हतगेल एवं अर्जुन कुमार भारती ड्रम बजाते हैं. जैतहरी नगर पंचायत के कर्मचारी आशीष खुरसे ड्रम, किशन खुरसे बिगुल बजाते हैं. कक्षा 9 वीं में पढ़ने वाले साहिल विराम भी ड्रम बजाकर अपनी प्रस्तुति दल के साथ देते हैं. विरहा बैण्ड दल के ग्रुप कैप्टन किशोर ने बताया कि हम लोग परम्परागत रूप से बैण्ड बजाने का कार्य करते आ रहे हैं. शादी-विवाह के सीजन में प्रत्येक सदस्य 10 से 20 हजार रुपए कमा लेता है. हम लोगों की इच्छा है कि शासन द्वारा जिला स्तर एवं अन्य स्तरों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में प्रस्तुति का अवसर मिले. साथ ही नई पीढ़ी को हम यह शिक्षा दें जिससे वे राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर सकें.
हर वार्ड में एक सेंटर बनायें, जो युवाओं को गाइड करे
![]() |
| उमाशंकर गुप्ता |
बदमाशों ने पुलिस को बंधक बनाकर अपहरण किया लड़की का
मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में पुलिस के लिए शर्मनाक वारदात सामने आई है. कुछ हथियारबंद बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में पुलिस टीम को बंधक बनाकर उन्हीं की गाड़ी से एक 18 वर्षीय लड़की की किडनैपिंग की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है. बदमाशों ने पुलिसकर्मियों को बंधक बनाकर उनकी वर्दी उतरवा ली और पुलिस की वर्दी तथा पुलिस की गाड़ी का इस्तेमाल कर किडनैपिंग की वारदात को अंजाम दिया.
पन्ना जिले के अमानगंज थाना क्षेत्र की है, जहां 5 हथियारबंद बदमाशों ने पहले पुलिस टीम को बंधक बनाया फिर डायल 100 वाहन से बमुरहा गांव की रहने वाली युवती को किडनैप कर लिया. इस दौरान करीब पौना घंटा तक डायल 100 वाहन बदमाशों के कब्जे में रही, लेकिन पुलिस हाथ बांधे पड़ी रही. घटना के 36 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस के हाथ खाली हैं और बदमाश फरार. बंधक बनाए गए पुलिसकर्मियों और पीड़िता के परिवार वालों द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर बदमाशों के स्केच तैयार किए गए हैं और तलाश की जा रही है. पुलिस ने पूरी वारदात के पीछे हिस्ट्रीशीटर देवराज सिंह का हाथ होने का शक जाहिर किया है. घटना शनिवार की रात 11.30 बजे की है. अमानगंज थाने पर डायल 100 को फोन आया कि ग्राम टाईं में एक शराबी ने उपद्रव मचा रखा है. लेकिन जब डायल 100 टीम वहां पहुंची तो हथियारबंद बदमाशों ने कट्टे की नोक पर पूरी टीम को बंधक बना लिया. उनकी वर्दियां उतरवाकर बदमाशों ने खुद पहन लीं और बदमाशों को वहीं खड़ी एक जीप में बंद कर दिया. पुलिस का वाहन लेकर बदमाश खाकी वर्दी में बमुरहा गांव पहुंचे और खाकी का रौब दिखाकर पीड़िता और पीड़िता के पिता और चाचा को थाने बुलाए जाने का बहाना बना किडनैप कर लिया. हालांकि बदमाशों ने रास्ते में पीड़िता के पिता और चाचा को डरा धमका कर उतार दिया.इसके बाद वे टाईं पहुंचे और डायल 100 वाहन वहीं खड़ी कर अपनी जीप से लड़की को लेकर चंपत हो गए. जाते-जाते बदमाशों ने पुलिसकर्मियों की वर्दी वहीं फेंक गए. मामले की जानकारी मिलने के बाद पन्ना के रढ और ऊकॠ (छतरपुर रेंज) मौके पर पहुंचे और मामले की तफ्तीश कर जाचं शुरू कर दी.पन्ना के रियाज इकबाल ने बताया कि पन्ना की सीमाएं सील कर दी गई हैं और आरोपियों की तलाश की जा रही है. हालांकि आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं.

सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)